{"_id":"5dfa74a58ebc3e87b17f48f2","slug":"car-looted-on-gunpoint-at-punjab-s-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में पांच लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लूटी कार, कुछ दूर जाकर अंदर बैठे बच्चे को फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला में पांच लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लूटी कार, कुछ दूर जाकर अंदर बैठे बच्चे को फेंका
Thu, 19 Dec 2019 12:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
नीली जैकेट में हरजीत सिंह पुलिस अधिकारियों को लूट की वारदात के बारे में जानकारी देते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर-पठानकोट हाइवे पर बुधवार को दिनदहाड़े पांच हथियारबंद लुटेरों ने गन प्वाइंट पर शिक्षिका पत्नी का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति से वरना कार लूटी ली। दोनों पक्षों में बीच रोड करीब दस मिनट तक गुत्थमगुत्था होती रही। सरेआम कार लूटती देख पीड़ित एक्स सर्विसमैन ने शोर मचाया।
विज्ञापन
किसी ने उसकी मदद करने की हिम्मत तक नही की। सूचना मिलते ही एसपी सूबा सिंह, डीएसपी सिटी बीके सिंगला और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बटाला के गांव हसनपुरा के रहने वाले हरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को वह करीब तीन बजे बटाला के एक प्राइवेट स्कूल से अपने बेटे को लेकर अमृतसर रोड पर एक प्राइवेट स्कूल में अपनी शिक्षिका पत्नी को लेने आया था। बेटे संग कार में बैठकर अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान उसकी कार के पीछे एक वरना कार खड़ी हो गई। थोड़ी देर में पीछे खड़ी कार से एक युवक उतर कर उसके पास आया और उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसने शीशे पर अपनी पिस्तौल तान दी। उसने डर कर जैसे ही अपनी कार का दरवाजा खोला तो लुटेरे ने कार की चाबी निकाल ली और इतनी देर में पीछे खड़ी कार से दो और लुटेरे आ गए और अपने साथी को उसे गोली मारने के लिए कहने लगे।
बकौल हरजीत सिंह वह एक लुटेरे से भिड़ गया। शोच मचाने पर भी कोई व्यक्ति उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। आखिरकार लुटेरों ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और थोड़ी दूर कार से उसके बेटे को बाहर फेंक दिया और अमृतसर की तरफ फरार हो गए।
इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। एसपी सूबा सिंह बताया कि पुलिस की टीमें अमृतसर की तरफ भेजी गई हैं, जो रास्ते में पड़ते गांवों में भी चेकिंग कर रही हैं। टोल प्लाजा चेक किया जा रहा है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने हरजीत सिंह के बयान पर थाना सदर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।