{"_id":"5e721b738ebc3e6f945b528c","slug":"car-looted-after-firing-on-entrepreneur-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: उद्यमी के पैर में गोली मारकर कार लूटी, चंडीगढ़ से लौटते वक्त तीन लुटेरों ने की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर: उद्यमी के पैर में गोली मारकर कार लूटी, चंडीगढ़ से लौटते वक्त तीन लुटेरों ने की वारदात
Wed, 18 Mar 2020 06:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्या एनक्लेव के पास तीन लुटेरों ने उद्यमी के पैर में गोली मारकर कार छीन ली औैर फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब मोती इंडस्ट्री के मालिक वरिंदर सिंह मंगलवार देर रात तकरीबन रात पौने दो बजे घर लौट रहे थे। वरिंदर चंडीगढ़ गए हुए थे। वह अपनी वरना कार में घर लम्मा पिंड की तरफ आ रहे थे। जब वह हाईवे से सर्विस लेन पर पहुंचे तो एक कार ने उन्हें टक्कर मारी और कार छीन ली।
विज्ञापन
वरिंदर ने बताया कि टक्कर के बाद कार से तीन लोग नीचे उतरे। उनमें से एक के हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने कार मालिक वरिंदर को पहले पिछली सीट पर बैठाकर साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन जब वरिंदर ने विरोध किया तो उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। वरिंदर ने लुटेरों का विरोध किया तो उनके पैर में गोली मार दी। इसके बाद कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल वरिंदर किसी से मदद लेकर साइकिल से घर पहुंचे। परिवार वालों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घायल के बयान लेने पहुंचे। बयान कलमबद्ध कर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने कहा कि फिलहाल जख्मी वरिंदर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन