फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car hit bike in pinjaur, child death, accident, panchkula news

कार ने बाइक को मारी टक्कर, उछलकर पत्थर पर गिरा मासूम, मौत

Mon, 15 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Mon, 15 May 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Car hit bike in pinjaur, child death, accident, panchkula news
accident - फोटो : graphic
पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईवे-21ए पर गांव लोहगढ़ के समीप तेज रफ्तार महिंद्रा टीयूवी गाड़ी ने एक आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठा 10 साल का बच्चा उछलकर सड़क पर पड़े पत्थर से जा टकराया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उसका चाचा गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिंजौर ब्लॉक के गांव सुक्खोमाजरी निवासी अशोक अपने भतीजे के साथ बाइक पर पिंजौर की ओर जा रहा था। जब अशोक कुमार लोहगढ़ गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अशोक को गंभीर चोटें आईं जबकि साथ बैठा उसका भतीजा दीपांशु बाइक से उछलकर करीब 20 फीट दूर एक पत्थर से जा टकराया।
विज्ञापन


इस घटना में दीपांशु के सिर, टांग और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई। दीपांशु को पीएचसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। जबकि दीपांशु के चाचा अशोक को चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में रेफर किया गया है। टक्कर के बाद गाड़ी सवार मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed