{"_id":"5bff7838bdec2241a43f8a10","slug":"car-hijacked-on-gun-point-in-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः 24 घंटे में कार लूट की दूसरी वारदात, गन प्वाइंट पर छीनकर ले गए...पहले बहुत पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहालीः 24 घंटे में कार लूट की दूसरी वारदात, गन प्वाइंट पर छीनकर ले गए...पहले बहुत पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Thu, 29 Nov 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
Gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्लांपुर बद्दी रोड पर गन प्वाइंट पर कार लूटने का मामला चौबीस घंटे बीतने के बाद हल भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर लुटेरों ने शहर में दहशत मचा दी। आरोपी हाई अलर्ट के बीच सेक्टर-80 से एक जूस कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से मारपीट कर गन प्वाइंट पर कार छीनकर फरार हो गए। इससे एक बार फिर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए पुलिस नाकों की पोल खुल गई है।
सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल समेत सभी उच्च अधिकारी पहुंच गए। साथ ही पीड़ित के बयान लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें इलाके में जांच में जुट गई हैं। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-104 स्थित ताज टावर निवासी मोहित कुमार अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सेक्टर-79-80 की डिवाइडिंग रोड पर वेब एस्टेट के पास अंडे लेने के लिए रुके थे।
जैसे ही वह अपनी कार में वापस जाकर बैठने लगे तभी वहां पर तीन युवक पहुंच गए। उन्होंने उसे कार की खिड़की भी बंद नहीं करने दी। साथ ही उसे नीचे उतार लिया। इसके बाद एक युवक ने उससे मारपीट शुरू कर दी। उसकी टांग पर हमला किया। इसके बाद उसके साथ आए दो साथियों ने उस पर पिस्तौल तान दी और कार छीन कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। साथ ही मामले की जांच शुरू की गई। वहीं, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।

आरोपी चंडीगढ़ की तरफ भागे कार लेकर
पीड़ित का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद चंडीगढ़ की तरफ भागे थे। ऐसे में पुलिस की तरफ से तुरंत चंडीगढ़ पुलिस को अलर्ट भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपनी सीमाएं सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अन्य राज्यों की पुलिस को अलर्ट भेज दिया।
आरोपियों के चेहरे पर थी हलकी दाड़ी
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी मध्यम ऊंचाई वाले थे। साथ ही उनके चेहरे पर हल्की हल्की दाड़ी थी। अब पुलिस उन आरोपियों के बारे में भी पता कर रही है जो कि पहले इस इलाके में ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। साथ ही इन दिनों में जमानत पर चल रहे हैं।
कैमरों से खुल जाएगी पोल
हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके अलावा इस केस में पुलिस शहर में लगे कैमरे अहम भूमिका निभा सकते हैं। क्योंकि शहर में अधिकतर स्थानों में कैमरे लगे हुए हैं। इससे आरोपियों को पकड़ने में मदद मिल सकती है।

एक महीने में तीसरी वारदात
मोहाली जिले में एक महीने में यह तीसरी वारदात है। इससे पहले अक्तूबर 28 को टीडीआई सिटी के पास से गन प्वाइंट पर लुटेरों ने सीनियर पत्रकार से कार छीनी थी, लेकिन अभी तक कार का कोई सुराग नहीं लगा है। जबकि मंगलवार को मुल्लांपुर बद्दी रोड पर चंडीगढ़ के सैलून मालिक से गन प्वाइंट पर कार छीनने का मामला सामने आया था। हालांकि इस केस में भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ली है, लेकिन उसमें साफ नहीं दिख रहा है।
नाके बस नाम के, दोपहिया वाहन वाले होते हैं परेशान
वहीं, पुलिस द्वारा लगाए जा रहे नाकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। फेज-पांच निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि पुलिस की टीम मात्र दोपहिया वाहनों को ही रोक कर चेक करती है। जबकि कार वालों को कोई पूछता तक नहीं है। उन्होंने कहा कि सख्ती होती तो आरोपी भाग न पाते।