{"_id":"5fafabc18ebc3e9b917485fb","slug":"car-crushed-a-person-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीर की पूजा करने आए व्यक्ति को कार ने कुचला, मातम में बदली परिवार की दिवाली की खुशियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीर की पूजा करने आए व्यक्ति को कार ने कुचला, मातम में बदली परिवार की दिवाली की खुशियां
Sat, 14 Nov 2020 03:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 14 Nov 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
जींद के गांव करसिंधु निवासी 40 वर्षीय नरेश दीवाली पर पीर की पूजा करने आया था। लेकिन इस दौरान बस से उतरने के बाद जैसे ही बस अड्डे से पैदल गांव की ओर जाने लगा तो पीछे से तेज गति से आ रहे कार चालक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिवाली के दिन हुए दर्दनाक हादसे से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
नरेश के एक 10 साल लड़का व 13 साल की लड़की है। नरेश गांव के बस अड्डे पर टायर पंचर की दुकान कर अपने परिवार का पेट भर रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फिलहाल सफीदों के नागरिक स्थान में रखवाया और कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन