{"_id":"5c5e6086bdec2273a74d037a","slug":"car-accident-before-wedding-ceremony-groom-father-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन लेने निकला था, रास्ते में पिता और 3 भांजा-भांजी समा गए मौत के मुंह में...मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन लेने निकला था, रास्ते में पिता और 3 भांजा-भांजी समा गए मौत के मुंह में...मचा कोहराम
Sat, 09 Feb 2019 10:41 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो अपनी दुल्हन लेने निकला था, लेकिन रास्ते में एक अनहोनी घट गई। बारात के पहुंचने से पहले ही दूल्हे के पिता और उसके तीन भांजा-भांजी मौत के मुंह में चले गए। जैसे ही खबर शादी समारोह स्थल तक पहुंची, चीख पुकार मच गई। दूल्हे और दुल्हन दोनों के घर में मातम पसर गया।
हादसा हरियाणा में रेवाड़ी जिले के रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुआ। यह बारात बेरी से गोकलगढ़ आ रही थी। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब बाराती दुल्हन के घर से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर थे। करीब आठ बजे का समय था, जब गंगायचा टोल के समीप अचानक स्विफ्ट का टायर फट गया और कार आगे चल रहे ट्राले में जा घुसी।

कार ट्राले में इस कदर फंसी थी कि उसे काट कर बाहर निकाला। राजेंद्र, कार चालक और तीन नाती-नातिनों ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बच्चे दूल्हे की बहन की बेटी 10 वर्षीय प्राची पुत्री संजय, 8 वर्षीय काकू पुत्र संजय, जींद निवासी 10 वर्षीय दक्ष पुत्र राजीव थे। कुल सात लोगों में राजेंद्र का दामाद संजय और नातिन आदिती ही बची।
पीछे बारात की अन्य गाड़ियां हादसा देखकर रुकी और दोनों परिवारों को सूचना दी। सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शहनाई, बैंड-बाजा थम गया। रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पर वर-वधू पक्ष के लोगों का जमावड़ा लग गया। हादसे के करीब पांच घंटे बाद बड़े-बुजुर्गों के समझाने के बाद बेहद गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी हुई।