फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   buy and sell of assam's girl in haryana and prostitution

असम की नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर करवाते थे धंधा

Sun, 13 Mar 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/शाहबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/शाहबाद(हरियाणा) Updated Sun, 13 Mar 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
buy and sell of assam's girl in haryana and prostitution
असम की लड़कियों की खरीद-फरोख्त - फोटो : amar ujala

हरियाणा में महिला थाना कुरुक्षेत्र और शाहाबाद पुलिस की टीम ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तार असम से कुरुक्षेत्र तक जुड़े होने का खुलासा हुआ है। असम से लड़कियों को बहलाकर यहां लाया जाता है और फिर इनका सौदा कर दिया जाता है।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि गिरोह का यह मकड़जाल अन्य प्रदेशों में भी फैला हुआ है। हाल ही में इस गिरोह ने असम से लाई गई एक नाबालिग लड़की को मोहड़ी गांव में 50 हजार रुपये में बेच दिया और दूसरी लड़की को 65 हजार रुपये में बेचने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन इससे पहले ही गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बेची गई नाबालिग लड़की को घर में ही बंधक बनाया हुआ था। बकौल डीएसपी नुपूर बिश्नोई, पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि गांव मोहड़ी में एक नाबालिग लड़की बंधक बनाई हुई है, जहां उसके साथ मारपीट भी की जा रही है। मारपीट किए जाने की सूचना पर डीएसपी नुपूर बिश्नोई के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और बंधक बनाई गई लड़की को छुड़वाया। पुलिस ने जब इस नाबालिग लड़की से पूछताछ शुरू की तो मानव तस्करी के इस खेल का भंडाफोड़ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी नुपुर के मुताबिक लड़की से पूछताछ के बाद पता चला कि उसे मोहड़ी निवासी बलजिंद्र व उसकी मां ने 50 हजार रुपये में खरीदा है। यह सौदा लड़की के जीजा व बहन ने ही कर दिया था। पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार को थाना प्रबंधक शाहबाद को इस मामले के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर गठित की गई टीम ने मामले के आरोपियों को काबू किया।

तस्करी, सैक्स रैकेट और ब्लैकमेल का खेला जाता था खेल

buy and sell of assam's girl in haryana and prostitution
असम की लड़कियों की खरीद फरोख्त - फोटो : amar ujala

कबीर निवासी संतली जिला कामरु, आसाम, अम्बिया निवासी बली जिला पानीपत, बलजिन्द्र निवासी मोहड़ी, फूलवती निवासी मोहड़ी, सोमपाल उर्फ सोमा निवासी काबडी जिला पानीपत, इन्द्र उर्फ बल्ला निवासी आहलूयाणा जिला सोनीपत, रोहताश बली कुतुबपुर जिला सोनीपत, कृष्णा निवासी गांव बली को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी लड़की की कीमत मांगी जा रही थी 65 हजार रुपए
डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि आरेपी असम से लड़कियां लाकर दिल्ली से पानीपत में लेकर आते हैं और बेच देते हैं। मोहड़ी में बंधक बनाई गई नाबालिग लड़की को 50 हजार रुपये में उसके बहन और जीजा से खरीदा गया था। जबकि एक अन्य लड़की की कीमत 65 हजार रुपये लगाई गई थी। उसे बेचने की तैयारी की जा रही थी।

ये रहे पुलिस टीम में शामिल
थाना शाहबाद राजेश कुमार, उप निरीक्षक गुलाब सिंह, महिला थाना से सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कौर, सहायक उप निरीक्षक गुलजार सिंह, हवलदार प्रभुदयाल छापेमार टीम में शामिल रहे।

 सैक्स रैकेट की आड़ में ब्लैकमेल का खेल
सूत्रों ने बताया कि यह गिरोह पहले असम से लड़कियों और महिलाओं को बहलाकर यहां लाते थे। यहां उन्हें बंधक बनाकर उनका सौदा कर दिया जाता था। इस काम में गिरोह की महिलाएं भी साथ देती हैं। सूत्रों की मानें तो पुरुष अपने परिवार की महिलाओं का सौदा भी शादी के नाम पर कर देते थे। इस तरह एक सैक्स रैकेट भी साथ-साथ चलाया जा रहा था। यह गिरोह सैक्स रैकेट की आड़ में ब्लैकमेल का खेल भी खेलते रहे हैं। हालांकि इस बारे में पुलिस पूछताछ़ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि गिरोह से कई बड़े खुलासे और होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed