फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   businessman lost 19 million rupees for In greed of more interest

ब्याज के लालच में व्यापारी ने गंवाए 19 लाख

Mon, 16 Jun 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 16 Jun 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
businessman lost 19 million rupees for In greed of more interest

जिले का एक व्यापारी 18 फीसदी ब्याज के लालच में आकर अपने 18 लाख 85 हजार रुपये भी गंवा दिया। कंपनी में पैसा लगाने के बाद संचालक उसे बेचकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने कंपनी संचालक फरीदाबाद निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में इंदिरा कालोनी की गली नं. 4 निवासी कर्ण सिंह पुत्र रणधीर सिंह ने बताया कि एएमआईपीएल नाम से कंपनी चलाने वाले फरीदाबाद के सेक्टर 11 निवासी केएल धर और उनका बेटा सुनील धर उनके पास आए। उन्होंने उनके साथ बिजनेस शुरू करने की बात की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें भरोसे में लेकर दोनों ने 18 फीसदी ब्याज देने का भरोसा दिया। इस पर उन्होंने 18 लाख 85 हजार रुपये भी कंपनी में लगा दिए। उन्होंने बताया कि कुछ माह बाद ही दोनों ने कंपनी गुड़गांव के सुधांशु अग्रवाल और ललित कुमार अग्रवाल को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बारे में पता चलने पर उन्होंने पैसे वापस मांगने के लिए पिता-पुत्र से संपर्क किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पहले पैसे वापस करने को लेकर दोनों टाल मटोल करते रहे और बाद में पैसे देने से मना कर दिया।


शिकायत की एसपी (हेडक्वार्टर) नरेंद्र कुमार बेदी की ओर से की गई जांच के आधार पर दोनों के खिलाफ थाना डिवीजन नं.1 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाकर छापामारी की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed