फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Business man commit suicide due to loss in business, ludhiana news

बिजनेस में घाटा मिला तो पार्टनर करने लगा परेशान, फंदा लगाकर जान दी

Wed, 22 Feb 2017 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 22 Feb 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
Business man commit suicide due to loss in business, ludhiana news
सुसाइड - फोटो : demo pic
बिजनेस में घाटा और पार्टनर की ओर परेशान किए जाने से दुखी आकर भामियां कलां की 33 फुटा रोड स्थित सुरजीत कालोनी के रहने वाले दलबीर सिंह ने अपनी दुकान में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। थाना मोती नगर पुलिस मृतक से एक सुसाइड नोट मृतक के बेटे लवप्रीत सिंह की शिकायत पर पार्टनर कुलदीप सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी राजिंदर पाल सिंह ने कहा कि दलबीर और कुलदीप इकट्ठे ही इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। दोनों का काम अच्छा तो उन्होंने इकट्ठा ही बीस गज की दुकान हरगोबिंद नगर इलाके में खरीद ली। दुकान खरीदने के कुछ दिन बाद कुलदीप ने ट्रांसपोर्ट नगर में अपना काम शुरू कर दिया। इसके बाद वह दुकान को बेचने की बात करने लग गया। इसी बात को लेकर दोनों में परेशानी चल रही थी। दलबीर अभी दुकान बेचना नहीं चाह रहा था। 
विज्ञापन


कुलदीप उस पर दबाव बना रहा था कि वह दुकान बेचे ताकि उसके हिस्से के पैसे उसे मिल सके। दलबीर उसे काम कम होने की बात कह रहा था, मगर कुलदीप किसी कीमत पर भी नहीं मान रहा था। मंगलवार की दोपहर को दलबीर ने सुसाइड नोट लिख कर अपनी जान दे दी, जिसमें उसने लिखा कि वह टिब्बा रोड सतकार नगर के रहने वाले अपना पार्टनर कुलदीप सिंह से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। जब शाम को दलबीर का बेटा उसे खाना देने के लिए गया तो शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। जांच अधिकारी राजिंदरपाल सिंह ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed