फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsf team seized heroin of rupees 15 crore from pakistan border

पाकिस्तान बॉर्डर पर 15 करोड़ की हेरोइन बरामद

Fri, 04 Dec 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
bsf team seized heroin of rupees 15 crore from pakistan border

सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से पंद्रह करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। यह घटना पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी जगदीश के पास वीरवार को घटी।

विज्ञापन


फिरोजपुर सेक्टर बीएसएफ के डीआईजी आर.के थापा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बीओपी जगदीश के पास पाकिस्तान की तरफ से हेरोइन की खेप आने वाली है।
विज्ञापन


बीएसएफ की बटालियन 105 के जवानों ने जगदीश पोस्ट के पास सरहद पर लगी कंटीली तार के पास स्पेशल सर्च अभियान चलाया। यहां से जवानों को तीन पैकेट हेरोइन के बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पंद्रह करोड़ रुपये कीमत है। इस साल बीएसएफ ने पंजाब से सटे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बार्डर से 321 किलो हेरोइन पकड़ी है।

75 लाख की हेरोइन समेत दो गिरफ्तार

bsf team seized heroin of rupees 15 crore from pakistan border

उध्‍ार अमृतसर में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने दो तस्करों को 75 लाख की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अनमोल सिंह और अंग्रेज सिंह निवासी छेहर्टा के तौर पर हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दाना मंडी क्षेत्र में हेरोइन के तस्कर डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन किसी को सप्लाई करने जा रहे है।

विभाग ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों को स्पेशल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed