{"_id":"575825cd4f1c1b41359c5166","slug":"bsf-seize-heroin-of-15-crore-at-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने बरामद की 15 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने बरामद की 15 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Wed, 08 Jun 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ और तस्करी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को पाकिस्तान बॉर्डर पर लगी कंटीली तार पार खेत में दबी पंद्रह करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और खेती करने वाले किसानों के जरिए भारत में आनी थी।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तरनतारन की बीओपी केएस वाला के पास सरहद पर लगी कंटीली तार पार खेत में हेरोइन छिपाकर रखी है। बीएसएफ की 87 बटालियन के जवानों ने कंटीली तार पार खेत में लगे पेड़ के पास जमीन में दबे हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पंद्रह करोड़ रुपये की कीमत है।
विज्ञापन