फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF recovered Pakistani drone and heroin in Amritsar

नहीं सुधर रहा पाकिस्तान: अमृतसर में बीएसएफ जवानों ने पकड़ा ड्रोन, गुरदासपुर में मिली हेरोइन की बड़ी खेप

Thu, 26 Oct 2023 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Oct 2023 06:53 PM IST
सार

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक गुरुवार को बीएसएफ की एक टुकड़ी सीमांत गांव भरोपाल में पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव के बाहर पाकिस्तानी ड्रोन पड़ा है। सर्च अभियान में चीन में निर्मित ड्रोन मिला है। 

विज्ञापन
BSF recovered Pakistani drone and heroin in Amritsar
बरामद ड्रोन व हेरोइन। - फोटो : X:BSF

विस्तार

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह ड्रोन से लगातार नशे की खेप भारतीय सीमा में भेज रहा है। गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में सीमांत गांव भरोपाल से ड्रोन बरामद किया है। इससे पहले बीएसएफ की टीम ने गुरुवार सुबह सीमांत गांव दाओके में सूचना के बाद 360 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों मामलों में बीएसएफ ने ड्रोन और हेरोइन स्थानीय पुलिस को सौप दी है।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक गुरुवार को बीएसएफ की एक टुकड़ी सीमांत गांव भरोपाल में पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। इस दौरान ही सूचना मिली कि गांव के बाहर पाकिस्तानी ड्रोन पड़ा है। इसके तुरंत बाद बल के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर सर्च अभियान शुरु किया। इस दौरान शाम करीब तीन बजे जवानों ने धान के खेत में चीन में निर्मित क्वाडकॉप्टर (मॉडल डीजेआई मेविक-3 क्लासिक) ड्रोन बरामद किया।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले गुरुवार सुबह बल की टुकड़ी ने सीमांत गांव दाओके से एक बोतल में 360 ग्राम हेरोइन बरामद की। गांव में गश्त कर रहे जवानों को एक खेत में हेरोइन होने की सूचना मिली। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने सर्च अभियान शुरु किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर में छह किलो हेरोइन बरामद

उधर, गुरदासपुर में आदियां पोस्ट के पास बीएसएफ और पंजाब पुलिस को संयुक्त तलाशी अभियान में हेरोइन के छह पैकेट मिले हैं। 22 अक्तूबर की रात को बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर की आदियां पोस्ट पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। सीमा सुरक्षा बलो के जवानों ने ड्रोन पर 21 राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गया था। इसके बाद बीएसएफ और पुलिस इलाके में लगातार तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक खेत में प्लास्टिक के लिफाफे में बंधा बड़ा पैकेट मिला। जांच में छह पैकेट हेरोइन मिली। इसका वजह 6.279 किलो है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed