फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF jawans fired and shot down a balloon coming from Pakistan

Punjab: BSF जवानों ने फायरिंग कर पाकिस्तान से आ रहे गुब्बारे को गिराया, कुछ दिन पहले ड्रोन को भी किया था धराशायी

Fri, 08 Jul 2022 08:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 08:11 PM IST
सार

गुरदासपुर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने बीओपी छन्ना पठाना के पास सीमा पर उड़ते पाक गुब्बारे देखा। इसके बाद तुरंत हरकत में आते हुए जवानों ने तीन फायर कर गुब्बारों को जमीन पर गिरा दिया। 

विज्ञापन
BSF jawans fired and shot down a balloon coming from Pakistan
पाकिस्तान की तरफ से आया गुब्बारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर डेरा बाबा नानक सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 73 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से छोडे़ गए गुब्बारे को नीचे गिराने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में गुब्बारे को गिराने के लिए तीन फायर भी किए।

विज्ञापन


गुरदासपुर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने बीओपी छन्ना पठाना के पास सीमा पर उड़ते पाक गुब्बारे देखा। इसके बाद तुरंत हरकत में आते हुए जवानों ने तीन फायर कर गुब्बारों को जमीन पर गिरा दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की सीमा की रक्षा के लिए बीएसएफ के जवान अपनी ड्यूटी को तनदेही से निभा रहे हैं। उन्होंने सीमा क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर सीमा पर ड्रोन, गुब्बारे या फिर संदिग्ध दिखें तो तुरंत बीएसएफ को सूचित किया जाए ताकि भारतीय क्षेत्र में अमन शांति को बहाल रखा जा सके। कुछ दिन पहले ही बीएसएफ ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed