{"_id":"88ccf07928431a8c5ca0f6b0f9142a6e","slug":"bsf-dig-wife-suicide-at-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के डीआईजी की पत्नी ने किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ के डीआईजी की पत्नी ने किया सुसाइड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Mar 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ के डीआईजी की पत्नी मधु भनोट (48) ने शुक्रवार शाम घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी बेटी की मौत के बाद से डिप्रेशन में चल रही थीं। शनिवार को उनका मोहाली के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक फेज-3बी2 स्थित मकान नंबर-800 में डीआईजी संजीव भनोट का परिवार रहता है। शुक्रवार को डीआईजी भी घर पर ही थे। उन्होंने परिवार सहित होली मनाई और इसके बाद दोपहर पौने तीन बजे उनकी पत्नी मधु भनोट ने चाय बनाकर सबको पिलाई। इसके बाद डीआईजी का बेटा पढ़ने के लिए अपने कमरे में चला गया। जबकि परिवार के बाकी सदस्य अन्य कामों में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
इसी बीच डीआईजी की पत्नी अपने में जाकर काम करने लगीं, लेकिन काफी देर तक जब वह कमरे से नहीं निकलीं तो घर वाले ने कमरे में जाकर देखा कि उनका शव पंखे से लटका हुआ था। घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि डीआईजी की नौजवान बेटी की कुछ समय पहले अचानक मौत हो गई थी। बेटी की मौत के बाद से ही वह डिप्रेशन में चल रही थीं। वहीं, डीआईजी बीएसएफ के लखनौर हेड आफिस में तैनात हैं।