{"_id":"606daa5e8ebc3e8cf75e8570","slug":"bsf-caught-pakistani-smuggler-with-heroin-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापाक हरकत : फिरोजपुर में बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्करों में मुठभेड़, एक को दबोचा, 31 किलो हेरोइन पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नापाक हरकत : फिरोजपुर में बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्करों में मुठभेड़, एक को दबोचा, 31 किलो हेरोइन पकड़ी
Wed, 07 Apr 2021 06:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:28 PM IST
सार
- एक पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और प्लास्टिक का पाइप बरामद
- सरहद पर हरकत महसूस होते ही बीएसएफ जवानों ने शुरू कर दी थी फायरिंग
विज्ञापन
पकड़ी गई हेरोइन की खेप दिखाते बीएसएफ के जवान और जमीन पर बैठा पाक तस्करी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरहद पर हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों और बीएसएफ जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी तस्कर को दबोच भी लिया है। उसके पास तीस पैकेट हेरोइन, दो मोबाइल, एक प्लास्टिक का पाइप बरामद हुआ है। बाकी तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन
फिरोजपुर के अंतर्गत खेमकरण स्थित बीएसएफ की बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) एमडब्ल्यू उताड़ में बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे की है। इसके अलावा फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बीएसएफ बटालियन-136 ने भी सरहद से एक किलो 160 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-14 के जवान फेंसिंग के पास गश्त कर रहे थे। मौसम बहुत खराब था। बुधवार सुबह उन्होंने फेंसिंग पार पाक तस्करों की हरकत महसूस की। जवान सतर्क हो गए। जवानों ने मौका देखकर तस्करों पर फायरिंग शुरू कर दी। पाक तस्करों ने भी गोलियां दागनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जवानों ने एक तस्कर को चेतावनी देकर घेर लिया। बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बीएसएफ को घटनास्थल से हेरोइन के 30 पैकेट, जिनका वजन 29 किलो 810 ग्राम है, दो स्मार्टफोन और एक प्लास्टिक का पाइप बरामद हुआ है। तस्कर पाइप को फेंसिंग में घुसाकर भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंक रहे थे।
वहीं दूसरी तरफ बीएसएफ बटालियन-136 के जवानों ने अपने अंतर्गत क्षेत्र से हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए हैं। उक्त पैकेटों में एक किलो 160 ग्राम हेरोइन थी। जिस किसान के खेत से पैकेट बरामद हुए हैं, उससे पूछताछ की जा रही है। बीएसएफ फिरोजपुर के डीआईजी एसके मेहता ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बीओपी एमडब्ल्यू उताड़ के क्षेत्र से हेरोइन की खेप आनी है। बीएसएफ जवान पहले से ही मुस्तैद थे।