फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF Caught Four packets of contraband suspected to be heroin in Firozpur sector

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की कार्रवाई, तस्करों द्वारा फेंकी गई 4 पैकेट हेरोइन जब्त

Sun, 03 Feb 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 03 Feb 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
BSF Caught Four packets of contraband suspected to be heroin in Firozpur sector
बरामद सामान के साथ बीएसएफ के जवान - फोटो : ANI

पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में फेंकी गई हेरोइन के चार पैकेट बीएसएफ ने बरामद किए हैं। शुक्रवार रात को पाक तस्करों ने बीएसएफ की बीओपी कैलाश (फिरोजपुर सेक्टर) के पास हेरोइन के चार पैकेट फेंके थे। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीओपी कैलाश के पास लगी फेंसिंग के साथ-साथ बीएसएफ की बटालियन-14 के जवान गश्त कर रहे थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात को पाक की तरफ तस्करों की गतिविधियां देखी गई। धुंध अधिक होने के कारण पाक तस्कर भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंक गए। बीएसएफ जवानों ने हेरोइन के पैकेट फेंकने की आवाज सुनते ही सतर्क हो गए। उक्त इलाके में चौकसी बढ़ा दी ताकि भारतीय तस्कर हेरोइन के पैकेट वहां से उठाकर ले जा न सके। शनिवार सुबह होते ही इलाके में सर्च अभियान शुरू किया गया और वहां से हेरोइन के चार पैकेट बरामद किए। हेरोइन का वजन चार किलो आंका गया है।
विज्ञापन


2018 में बीएसएफ ने पाकिस्तान से लगते पंजाब बार्डर से 230.979 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी थी। इसी प्रकार से अफीम 635 ग्राम, 33 पाक सिम, 19 हथियार, 502 कारतूस, 10 पाक मोबाइल के अलावा 5 पाक तस्कर, सरहद क्रास करने की कोशिश में 70 भारतीय पकड़े गए, दो पाक तस्कर मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed