{"_id":"59495efc4f1c1b312a8b45d6","slug":"brutally-murder-in-sector-21-fourth-incident-in-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम के बरामदे में सो रहे रिक्शा चालक की हत्या, महीने में चौथी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम के बरामदे में सो रहे रिक्शा चालक की हत्या, महीने में चौथी वारदात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-21 में गला रेत कर किसी ने रिक्शा चालक की हत्या कर दी। वारदात मंगलवार अलसुबह हुई। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सपन (42) के रूप में हुई है। वह 10 साल से सेक्टर-21 में शोरूम के बरामदे में रहता था और मूलरूप से गोरखपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी था। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम को सुबह 4:45 बजे सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम और सीएफएसएल टीम पहुंची। प्राथमिक जांच में सामने आया कि धारदार हथियार से सतन का गला रेतकर हत्या की गई है। सीएफएसएल टीम ने भी अपने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। सतन के गले की नसें कटी हुईं थीं।
लूट या रंजिश था मकसद, जांच शुरू
पुलिस जांच में सामने आया कि चंडीगढ़ आने के बाद सपन सेक्टर-22 स्थित एक शोरूम के सामने रहने लगा था। मगर कुछ साल बाद उसने सेक्टर-21 स्थित शोरूम के बरामदे को अपना ठिकाना बना लिया था। पुलिस सपन के ठिकाना बदलने के पीछे मौत का राज खोज रही है। इसके अलावा लूट के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि सपन का मोबाइल व पर्स मौके से ही पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एक महीने में हत्या की चौथी वारदात, 2 अनसुलझी
सिटीब्यूटीफुल में एक माह में यह हत्या की चौथी वारदात है। बेखौफ अपराधियों ने पहले सेक्टर-17 में लूट के इरादे से रिक्शा चालक का गला रेता, इसके बाद सेक्टर-22 में सिगरेट न देने पर अज्ञात बाइक सवार ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर रामदरबार फेज-2 में एकतरफा प्यार में आरोपी सतनाम ने प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। इन चारों वारदात में सेक्टर-22 मर्डर केस और सेक्टर-21 मर्डर केस अभी तक अनसुलझे हैं।