मात्र दो सौ रुपये के लिए ससुर बना 'असुर', बहू अस्पताल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र 200 के लिए एक ससुर 'असुर' बन गया। खुद अपनी बहू को मारने की कोशिश की और भाग निकला। बहू अब अस्पताल में है। मामला, पंजाब के अमृतसर जिले का है।
यहां के थाना घरिंडा के अधीन गांव रामोवाल में एक व्यक्ति ने दो सौ रुपये की खातिर अपनी बहू का रस्सी से गला दबाने की कोशिश की। घटना वीरवार रात करीब 9 बजे हुई। शोर मचाने पर आरोपी ससुर वहां से फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
संदीप कौर ने बताया कि उसके ससुर तरसेम ने उसे हजार रुपये दिए थे, इसमें से दो सौ रुपये खर्च हो गए। इस पर ससुर नाराज हो गया। पहले उसके साथ गाली-गलौच की और फिर उसका रस्सी से गला दबाने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया।
पहले भी ससुर कई बार उस पर हमला कर चुका है
गले पर रस्सी के निशान और गहरे जख्म हो गए। पीड़िता को पड़ोसियों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। पीड़ित ने कहा कि इससे पहले भी उसका ससुर कई बार उस पर हमला कर चुका है।
इसे लेकर पंचायत में कई बार समझौता भी हो चुका है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। इस बार उसने सारी हदें पार करते हुए उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की।
वहीं पीड़िता के ससुर तरसेम ने सभी आरोपों का खंडन किया है। थाना घरिंडा के एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।