फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   brutal murder of woman after rape, body found in ‌farm at ludhiana

लुधियाना में रेप के बाद महिला की हत्या कर शव को खेतों में फेंका

Sun, 01 May 2016 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 01 May 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of woman after rape, body found in farm at ludhiana
हत्या की जांच - फोटो : demo pics

लुधियाना में दिलदहला देने वाले घटनाक्रम में खेतों में खून से लथपथ महिला का शव बरामद हुआ। रेप की आशंका जताई जा रही है। शव गांव जस्सोवाल के खेत में शुक्रवार सुबह खून से लथपथ मिला, जिसके सिर और सीने पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब खेत मालिक शिंदा सिंह वहां पहुंचे। शव देख उन्होंने सरपंच गुरमीत सिंह को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आशंका है कि दुराचार के बाद महिला की हत्या की गई।
विज्ञापन


मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने सरपंच गुरमीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रणधीर सिंह के अनुसार खेत मालिक शिंदा सिंह जब शुक्रवार सुबह अपने खेतों में पहुंचा तो मोटर के पास एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त नहीं, सिर और सीने पर चोट के निशान

brutal murder of woman after rape, body found in farm at ludhiana
महिला की हत्या - फोटो : file photo

जांच अधिकारी ने बताया कि खेत मालिक ने तुरंत इसकी जानकारी सरपंच को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि महिला के सिर पर चोट के निशान थे और उसके सीने पर भी चोट लगी हुई थी। पुलिस ने पास में पड़ी कांच की टूटी हुई बोतल और एक पत्थर बरामद किया है।

आशंका है कि महिला के साथ दुराचार भी हुआ है। रणधीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुला कर महिला की पहचान की कोशिश की थी, लेकिन किसी को महिला के बारे में कुछ पता नहीं था।

पुलिस ने आस-पास के धार्मिक स्थानों पर भी अनाउंसमेंट करवाई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रणधीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जांच के बाद शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि दुराचार हुआ है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed