फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of wife

घरेलू कलह से तंग पत्नी को दी खौफनाक मौत

Thu, 01 Oct 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 01 Oct 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of wife

घरेलू विवाद में मंगलवार की पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला पंजाब के अमृतसर का है। घरेलू विवाद में मंगलवार की पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर पति फरार हो गया। साली के बयान पर छेहरटा थाने की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मंगलवार की रात यह हत्या की यह घटना काले रेड मिलाप एवेन्यू में हुई। यहां प्रदीप कुमार अपनी पत्नी ज्योति और दो लड़कियों व एक लड़के साथ रहता है। प्रदीप कुमार की पत्नी ज्योति से बनती नहीं है। इससे अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात भी प्रदीप और ज्योति के बीच झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन


इस पर एक हफ्ता पहले आई साली रेणू ने बीच बचाव किया। इसके बाद भी बात बढ़ गई। साली रेणू के बताया जीजा प्रदीप ने गुस्से में आकर ज्योति के सिर पर डंडे से एक के बाद एक कई वार किए। इससे ज्योति बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद जीजा प्रदीप घर से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने छेहरटा थाने में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना इंचार्ज अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेणू के बयान पर प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया।


पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद ज्योति का शव वारिसों के हवाले कर दिया। थाना इंचार्ज का कहना है प्रदीप के खिलाफ हत्या के केस दर्ज कर उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed