{"_id":"2f224872611c2e41cc910c448756bec3","slug":"brutal-murder-of-wife-for-intoxicate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी पति ने पत्नी का गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी पति ने पत्नी का गला घोंटकर मार डाला
ब्यूरो/अमरउजाला, फिरोजपुर, मोगा(पंजाब)
Updated Sun, 23 Aug 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने गला घोंट कर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी नशा करने से पति को रोकती थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। यह घटना गांव सूआ गुरुहरसहाए में घटी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
करनैल सिंह निवासी मंडी छूरा मार मक्खू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी चरणजीत कौर की शादी गुरमेज सिंह के साथ हुई थी। गुरमेज सिंह नशे का आदी था। चरणजीत कौर उसे नशा करने से रोकती थी।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों के बीच रोजाना झगड़ा होता था। शनिवार की देर शाम दोनों खेतों में घास काटने के लिए गए। वहीं पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
गुरमेज ने गुस्से में आकर उसकी बेटी चरणजीत कौर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और लाश वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने करनैल सिंह के बयान पर गुरमेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार गुरमेज की तलाश कर रही है।
जहरीली दवा पिलाकर पत्नी की हत्या: पंजाब के मोगा के न्यू दशमेश नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर जहरीली दवा पिला उसकी हत्या कर दी। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लखवीर सिंह निवासी बाघापुराना ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन रणजीत कौर (35) का विवाह लगभग 15 साल पहले चरनजीत सिंह निवासी गांव सेखा खुर्द से हुआ था।
विवाह से कुछ समय बाद ही चरनजीत सिंह अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था। इसके बाद उसकी बहन मायके में रहने लग गई और उसकी एक बेटी भी हुई। लखवीर ने बताया कि लगभग 9 साल बाद आरोपी चरनजीत सिंह घर वापस आ गया। करीब डेढ़ माह पहले वह रिश्तेदारों और पंचायत के सामने उसकी बहन को अपने साथ ले गया।
वह और उसकी बहन न्यू दशमेश नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी चरनजीत सिंह ने रविवार सुबह उसकी बहन रणजीत कौर का पहले गला दबाया बाद में उसे कोई जहरीली दवा पिला कर उसकी हत्या कर दी। थाना सिटी पुलिस ने प्राथमिक जांच बाद आरोपी चरनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।