दिनदिहाड़े सरकारी टीचर की गला घोंटकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तौलिये से गला घोंट दिनदहाड़े प्राइमरी टीचर की हत्या कर दी। टीचर का शव गांव के निर्जन स्थान में खाली पड़े प्लाट में मिला। वारदात हरियाणा के तोशाम के गांव मनसरबास में घटी।
हत्या किसने और क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार दोपहर दो बजे गांव मनसरबास में राहगीरों को खाली प्लाट में एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
शव की शिनाख्त गांव एक ही 40 वर्षीय जेबीटी बिजेंद्र के रूप में हुई। बिजेंद्र गांव के ही सरकारी स्कूल में प्राइमरी अध्यापक था। बिजेंद्र के गले पर तौलिया लिपटा मिला।
पुलिस ने बताया कि गर्दन की पिछली तरफ तौलिये से गांठ लगी हुई थी, लिहाजा प्रथम दृष्टया लग रहा है कि हत्यारों ने गला घोंट कर मारा गया है।
दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप, नहीं मिला कोई सुराग
मंगलवार को बिजेंद्र ने स्कूल से छुट्टी ले रखी थी। परिजनों ने बिजेंद्र की हत्या की आशंका जताई। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि हालात के हिसाब से लग रहा है कि बिजेंद्र की हत्या की गई है। बिजेंद्र के दो लड़की व एक लड़का है।
तोशाम थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि मनसरबास में खाली प्लाट में एक शव पड़ा है। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और शव को देखा तो शव गांव के ही बिजेंद्र मास्टर का मिला। पुलिस ने मृतक के भाई मनोज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
न कारण पता, न मिला कोई सुराग: ग्रामीणों का कहना है कि सुबह साढ़े 10 बजे के करीब बिजेंद्र को गांव में देखा था। इससे अनुमान है कि यह वारदात साढ़े 10 और दो बजे के बीच की है। घटनास्थल गांव के बाहरी क्षेत्र में तो है, लेकिन लोगों की आवाजाही को देखते हुए यह हैरानीजनक है कि दिनदहाड़े बेखौफ होकर हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अभी न तो हत्यारों का कोई सुराग लगा है और न ही हत्या के कारणों का कोई संकेत मिला है।