फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of mother in law at gohana

बहू बनी कातिल, सास की हत्या कर आग में झोंका

Tue, 12 Jan 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना,सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना,सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 12 Jan 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of mother in law at gohana

जमीन बेचकर रोहतक में बसने की जिद पूरी न होने पर पत्नी सीमा (30) ने न केवल अपनी सास दमयंती देवी (80) की हत्या कर दी बल्कि डीजल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में सीमा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सोनीपत जिले में उपमंडल के गांव आंवली में रहने वाले जाट समुदाय के युवक विजयवीर ने अपने समुदाय में रिश्ता न होने पर दूसरे समुदाय की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। सदर थाना प्रभारी फूलकुंआर ने बताया कि आंवली गांव निवासी विजयवीर ने शिकायत दी है कि उसके पास मात्र डेढ़ एकड़ जमीन है।
विज्ञापन


वह इस जमीन पर खेतीबाड़ी करके अपनी वृद्ध मां और स्वयं का पालन-पोषण कर रहा था। कम जमीन के चलते अपने समुदाय में रिश्ता नहीं हुआ। एक साल पहले एक व्यक्ति ने उसकी मुलाकात रोहतक की राजेंद्रा कॉलोनी निवासी सीमा से कराई। सीमा न केवल दूसरे समुदाय से थी बल्कि पहले से दिल्ली में शादीशुदा थी। हालांकि अनबन के चलते वह अपने मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी जान-पहचान के बाद दोनों ने कोर्ट में मैरिज कर ली। कुछ समय तक तो सब ठीक रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से सीमा गांव में जमीन बेचकर रोहतक में मकान बनाने के लिए दबाव बनाने लगी। इस बात पर उसके भाई और मां ने भी साथ दिया। विजयवीर के मुताबिक उसे और उसकी मां को यह शर्त मंजूर नहीं थी। इसके चलते पिछले ढाई महीने से वह मायके में रह रही थी।

कुछ दिनों पहले उसकी मां का फोन आया कि सीमा गांव आना चाहती है। इस पर 9 जनवरी को वह उसे घर ले आया। हालांकि आते ही फिर से झगड़ा होने लगा। इस पर उसने सीमा को वापस मायके भेजने का फैसला किया। 10 जनवरी की सुबह वह उसे छोड़ने के लिए गाड़ी लेने गया था।


पीछे से सीमा ने पहले तो तेजधार हथियार से उसकी मां की हत्या कर दी। साथ ही डीजल छिड़कर आग लगा दी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन उस समय तक उसकी मां की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विजय के बयान पर उसकी पत्नी सीमा, साले और सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed