{"_id":"5749af204f1c1b6f48690f44","slug":"brutal-murder-of-mother-due-to-suspect-on-character","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा मां की चरित्र पर करता था शक, हत्या कर बताया हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा मां की चरित्र पर करता था शक, हत्या कर बताया हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 29 May 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
चरित्र पर श्ाक के चलते मां की हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा अपनी विधवा मां की चरित्र पर शक करने लगा और एक दिन उसकी हत्या कर बताया हादसा। मामला पंजाब के मानसा जिले का है। यहां थाना भीखी में पड़ते गांव खीवा खुर्द में महिला की मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला की हत्या करने के आरोप में उसके बेटे चमकौर सिंह को काबू किया है। चमकौर सिंह ने ही अपनी विधवा मां को चरित्र पर संदेह के चलते मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
करीब दस दिन पूर्व 17 मई की रात को भीखी के गांव खीवा खुर्द में चरणजीत कौर उर्फ रानी विधवा रामपाल सिंह की मौत हो गई थी। 18 मई की सुबह खुद ही चमकौर सिंह ने अपनी मां की हृदय गति रुकने से मौत हो जाने संबंधी सूचना रिश्तेदारों को दी। सूचना पाकर चमकौर सिंह का मामा व मृतका चरणजीत कौर का भाई गिल कलां बठिंडा निवासी बीरबल सिंह उर्फ बल्ला पुत्र गुरचरण सिंह पहुंचा तो उसे यह मामला कुछ संदिग्ध लगा और उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
थाना भीखी के प्रभारी बूटा सिंह ने बताया कि चरनजीत कौर की उसके पुत्र चमकौर सिंह ने ही चरित्र पर संदेह के चलते हत्या की थी। जब वह घटना वाली रात को घर पहुंचा तो उसे शक हुआ कि घर में उसकी मां के अलावा कोई और भी था। इसी संदेह के कारण आग बबूला हुए चरणजीत कौर के बेटे ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। चमकौर सिंह गांव बहादरगढ़ र्के इंटों के भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अपनी हरकत को छिपाने के लिए उसने रिश्तेदारों को फोन करके अपनी मां की दिल का दौरा पड़ने से मौत की जानकारी दी। मृतका के सिर व चेहरे पर चोटों के निशान देखकर मृतका के भाई बीरबल को संदेह हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चमकौर सिंह को काबू कर उसके द्वारा हत्या में प्रयोग किए गए लोहे के सरिए को भी बरामद कर लिया है।