फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of former minister relative

पूर्व मंत्री के समधी की हत्या कर शव जलाया

Wed, 23 Sep 2015 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बावल,रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बावल,रेवाड़ी Updated Wed, 23 Sep 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of former minister relative

पूर्व मंत्री के समधी की हत्या कर शव जला दिया और अधजला शव फेंक दिया। दो दिन बाद बरामद हुआ। तब तक जानवर श्ाव नोच चुके थे। मामला हरियाणा के बावल(रेवाड़ी) जिले का है। इनेलो सरकार में पूर्व मंत्री रहे मोहम्मद इलियास चौधरी के समधी की हत्या कर शव रेवाड़ी जिले के खंडोड़ा गांव में पड़ा फेंक दिया।

विज्ञापन


काफी हद तक जला हुआ शव दो दिन पुराना था और इसे जानवरों ने भी नोच लिया था। देर शाम शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस-प्रशासन और रात तक पूर्व मंत्री भी मौके पर पहुंचे। बावल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है।
विज्ञापन


जिला अलवर के गांव सारा खुर्द निवासी याकूब खां (50) की बेटी की शादी मेवात के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री मो. इलियास चौधरी के बेटे के साथ हुई थी। याकूब खां का अधजला शव मंगलवार को जिले के बावल ब्लॉक के खंडोड़ा गांव में एक सूखे तालाब में पड़ा मिला। शव को जानवरों ने भी नोंच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का पता तब चला जब बावल पुलिस ने तलाशी के दौरान मृतक की बनियान से उसकी आईडी बरामद की। स्थानीय थाने से संपर्क करने के बाद परिजनों के जरिये मृतक की पहचान हुई। साथ ही पूर्व मंत्री का समधी होने की भी जानकारी मिली। मामले की जानकारी पर रात को पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास और अन्य परिचितों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

बनियान में मिली आईडी से हुई थी पहचान
मृतक का शरीर काफी हद तक जला हुआ था। इसके साथ ही मृतक के शरीर पर मौजूद कुर्ता और बनियान सीने से ऊपर थे। इससे लग रहा था कि मृतक को कहीं और मारकर घसीटकर खंडोड़ा गांव के पास झाड़ियों से घिरे सूखे तालाब तक लाया गया और फिर आग लगा दी। हालांकि इकट्ठे हुए कपड़े पूरी तरह नहीं जले। मृतक की बनियान (बंडी) में बनी जेब में उसकी आईडी मिली। इसके बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी।

20 की रात नमाज अता कर निकले थे टपूकड़ा से

brutal murder of former minister relative

20 की रात साढ़े आठ बजे टपूकड़ा स्थित मस्जिद में ईसा की नमाज अता की। इसके बाद टपूकड़ा की केड़िया कंपनी के मैनेजर से फोन पर बात के बाद दिल्ली-अलवर बाइपास पर इन दोनों की मुलाकात हुई।

मैनेजर के अनुसार तब याकूब ने उसे किसी जमीनी सौदे के एवज में एक लाख रुपये दिए थे। दस मिनट के बाद ही एक अज्ञात शख्स कुर्ते-पायजामे में पहुंचा था। वह कौन था और कहां से आया था। इसका जवाब अभी नहीं मिल पा रहा है। पुलिस मैनेजर से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

प्रॉपर्टी डीलर के साथ ही अच्छी खासी थी जमींदारी: याकूब खां का क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का अच्छा खासा काम था। इसके अलावा जमींदारी भी काफी बढ़िया थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने केड़िया कंपनी की जमीन का भी सौदा करवाया था। इसी मामले में वह 20 सितंबर को केड़िया कंपनी के मैनेजर से भी मिले थे।

14 सितंबर को तिजारा कोर्ट में थी पेशी: सूत्र बताते हैं कि मृतक याकूब खां की जेब से तलाशी के दौरान एक पर्ची भी मिली थी। इसमें 14 सितंबर को तिजारा कोर्ट में पेशी की तारीख थी। हो सकता है कि इसी मामले से जुड़े किसी शख्स ने वारदात को अंजाम दिया हो।

शाकिर हुसैन, डीएसपी ने बताया कि अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवाया गया है। मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed