फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal accidents in punjab, 12 killed

अलग-अलग हादसों में 2 महिलाओं समेत 12 की मौत

Wed, 18 Nov 2015 09:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Nov 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
brutal accidents in punjab, 12 killed

पहला हादसा: 2 की मौत: पंजाब में बुधवार का दिन हादसों से भरा रहा। यहां अलग-अलग हादसों में एक बच्चे और 2 महिलाओं समेत 12 की मौत हो गई। पहले हादसा अमृतसर में हुआ यहां पट्टी-तरनतारन रोड स्थित गांव शहाबपुर के नजदीक मंगलवार की रात बाइक और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई।

विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह गोरा पुत्र करनैल सिंह निवासी जोड़ा गांव के ही ज्ञान सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार को तरनतारन अनाज मंडी गया था।
विज्ञापन


देर रात बाइक पर सवार होकर दोनों मंडी से अपने गांव लौट रहे थे। गांव शहबाजपुर के नजदीक पट्टी की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गुरप्रीत सिंह और ज्ञान सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल जाते दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा: दो महिलाओं सहित तीन की मौत  
बठिंडा जिले के गांव भुच्चो खुर्द व जेठूके में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया। मृतकों की पहचान सुखदीप कौर, सुखदेव कौर निवासी गांव कलाल कलां जिला बठिंडा और सदीक मोहम्मद निवासी मौड मकसूबा जिला बरनाला के तौर पर हुई है।

घायल की पहचान वरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। मरने वाली महिला सुखदीप कौर के बेटे तरसेम सिंह ने नथाना पुलिस को बताया कि उसकी माता सुखदेव कौर को जब सखुदीप अपनी स्कूटी पर लेकर गांव की तरफ जा रही थी तो गांव भुच्चो खुर्द के पास कैंटर चालक जगतार सिंह ने लापरवाही से लाकर कैंटर से उनको टक्कर मार दी।

इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने तरसेम सिंह की शिकायत पर कैंटर चालक जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं गांव जेठूके से बरनाला की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार को एक अज्ञात ट्राला चालक को टक्कर मार दी, जिससे सदीक मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी वरिंदर सिंह गंभीर रूप में घायल हो गया।

पांचवीं के छात्र की अपनी ही बस के नीचे आने से मौत

brutal accidents in punjab, 12 killed

तीसरा हादसा: उधर शाहकोट में सेंट जार्ज स्कूल में पांचवीं के छात्र की अपनी ही बस के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे के समय स्कूल बस में केवल चालक ही था। बस में कोई हेल्पर या सह चालक नहीं था, जो बच्चे को सही ढंग से उतार पाता।

सरकारी स्कूल के शिक्षक विजय कुमार का बेटा अनुश विग सेंट जॉर्ज कान्वेंट स्कूल में नर्सरी कक्षा का छात्र था। वह सुबह स्कूल गया था और दोपहर को बस उसको छोड़ने के लिए घर तक आई। अनुश बस से उतरने के बाद उसके आगे चला गया। चालक ने तेजी से बस चला दी।

बस का पहिया अनुश के सिर से निकल गया। इसके बाद चालक ने ही उसको शाहकोट, फिर नकोदर और बाद में जालंधर के सिविल अस्पताल तक लाया। लेकिन उसकी मौत हो गई। अनुश की माता पूनम रेखी भी सरकारी स्कूल की शिक्षिका हैं। वह बेटे की मौत की खबर के बाद बेहोश हो गई।

वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, घायल ने तोड़ा दम
चौथा हादसा: पठानकोट के मीरथल नेशनल हाईवे पर एक एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे थाना नंगलभूर की पुलिस सिविल अस्पताल ले गई। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने क्रीम रंग की टी शर्ट व नीले रंग का पजामा पहना है। इसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। शव को अस्पताल में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे उक्त शव मीरथल के पास मिला था।

पांचवा हादसा: उधर मामून के पास बाइक और गाड़ी की आमने-सामने हुई टक्कर में घायल तीन युवकों में से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सिविल अस्पताल में बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया। मृतक की पहचान रोहित कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी कैलाशपुर (सुजानपुर) के रूप में हुई है।

एसएचओ रजिंद्र मन्हास ने बताया कि मृतक अपने दोस्तों अश्विनी निवासी छोटा मनवाल और आशु निवासी गुगरां के साथ बाइक पर चक्की से पठानकोट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मामून के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही सूमो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वे तीनों घायल हो गए थे।

अब तक नहीं हो पाई मारे गए 2 अज्ञात की पहचान

brutal accidents in punjab, 12 killed

छठा हादसा: अमृतसर में रेलवे स्टेशन रूड़े आसल के समीप खेमकरन से अमृतसर जा रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष की होगी। उसने पैंट और लाइनों वाली कमीज पहन रखी है।  

सातवां हादसा:
अमृतसर में ही पुलिस थाना भिखीविंड के अधीन आते गांव माड़ी नौआबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे सरकारी अस्पताल पट्टी में भेज दिया गया है। पहचान के लिए उसे 72 घंटे तक अस्पताल में रखा जाएगा।

आठवां हादसा:
उधर गुरदासपुर में मंगलवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया। विजय कुमार पुत्र बलकार वासी गांव रणीयां और गुलशन कुमार पुत्र शिव लाल वासी धारीवाल अपनी बाइक से गुरदासपुर से धारीवाल रात करीब साढ़े 10 बजे आ रहे थे।

जब यह गांव जापूवाल के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो गुरदासपुर की ओर से ही आ रहा तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक मोटरसाइकिल को साइड मारकर फरार हो गया। हादसे में विजय कुमार और गुलशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के कर्मचारियों ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

इलाज के दौरान गुलशन कुमार की मौत हो गई। थाना धारीवाल के प्रभारी बलजीत कौर ने बताया कि मृतक गुलशन कुमार के बेटे मोहित के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed