{"_id":"2df99ed0efc27db27323dfe54029c32e","slug":"brutal-accident-in-kaithal-2-friend-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैथल में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
Updated Sun, 08 Nov 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक-कार की भिडंत में दो युवकों की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हरियाणा के कैथल में ढांड से पूंडरी रोड पर स्थित शहनाई पैलेस के पास हुआ। हादसे में घायल युवक को इलाज पीजीआई चंडीगढ़ चल रहा है। ढांड पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ढांड निवासी सतबीर सिंह, पूंडरी निवासी महाबीर व पूंडरी निवासी विकास तीनों दोस्त थे। तीनों की मिलकर नया काम शुरू कर चाहते थे। काम के सिलसिले में ही तीनों कुरुक्षेत्र गए हुए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे तीनों कुरुक्षेत्र से आ रहे थे। ढांड निवासी सतबीर सिंह और महाबीर साथी विकास को पूंडरी छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में मृतक सतबीर के भाई सुखबीर ने बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई सतबीर सिंह, 26 वर्षीय पूंडरी निवासी महाबीर व विकास बाइक पर ढांड से पूंडरी जा रहे थे। रास्ते में एक कार चालक बहुत तेज गति से आया। जिसने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के कारण उसका भाई सतबीर सिंह, पूंडरी निवासी महाबीर और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने तीनों को पीजीआई रेफर कर दिया।
पीजीआई ले जाते समय सतबीर व महाबीर मौत हो गई। विकास का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक सतबीर के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।