{"_id":"9e9e85a9f4f264ce528df97649fd24f0","slug":"brother-of-girl-kidnapped-by-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"खफा प्रेमिका को मनाने के लिए क्रिमिनल बन गया वो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खफा प्रेमिका को मनाने के लिए क्रिमिनल बन गया वो
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 22 Apr 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती अब्दुल्लापुर स्थित प्रकाशपुरी इलाके में रहने वाली एक युवती के भाई को उसका प्रेमी अगवा कर फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने अगवा किए बच्चे के घर फोन कर कहा कि वह बेटी को दे जाए और अपने बेटे को ले जाए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना माडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर जतिंदर पाल सिंह व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है।
युवती द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक उसकी आरोपी जतिंदरपाल सिंह के साथ दोस्ती थी। आरोपी की मां दोनों की शादी के लिए नहीं मानी तो आरोपी ने उसकी शादी अपने मामा के साथ करवा दी।
विज्ञापन
आरोपी ने दो दिन बाद उसे वहां से अपने मायके जाने की सलाह दी। उसके बाद वह आरोपी जतिंदर पाल के साथ फगवाड़ा में रहने लग गई।
कुछ समय बाद उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया। वह कुछ दिन पहले अपने मायके में आकर रहने लगी और अपने सभी फोन बंद कर दिए।
विज्ञापन
जब आरोपी की उससे बात नहीं हो सकी तो सोमवार को आरोपी उसके घर में अपने चार साथियों के साथ आ गया। वहां पर जब वह नहीं मिली तो आरोपी उसकी मां को बंधक बना कर उसके छोटे भाई अमनदीप सिंह को अगवा कर फरार हो गया।
एएसआई बलकार सिंह ने कहा कि अभी अपहरणकर्ता के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।