{"_id":"5955e3d74f1c1b3e368b483d","slug":"brother-killed-indian-boy-in-america","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारतीय युवक को चाकू घोंपकर मार डाला, वजह मामूली सी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिका में भारतीय युवक को चाकू घोंपकर मार डाला, वजह मामूली सी
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Fri, 30 Jun 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
युवक को भाई ने ही चाकुओं से गोद डाला
मामूली से बात को लेकर विवाद हुआ और अमेरिका में भारतीय युवक को भाई ने ही चाकुओं से गोद डाला। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक युवक पंजाब के होशियारपुर जिले का रहने वाला है।
दसूहा तहसील के गांव आलमपुर के 26 साल के युवक शरणजीत की उसी के चचेरे भाई ने 26 जून की सुबह ढाई बजे छाती में चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना यूएसए में क्वींस बोरो न्यूयॉर्क में हुआ। शरणजीत का परिवार अब यूएस वीजा पाने का प्रयास कर रहा है ताकि अंतिम संस्कार के लिए शव घर वापस लाया जा सके।
अमेरिका में उनके एक रिश्तेदार और करीबी दोस्त बरजिंदर सिंह ने अंतिम संस्कार के लिए शरणजीत के मृत शरीर को भेजने के लिए जरूरी प्रबंधों के लिए कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने इसके लिए फंड रेजिंग सर्विस भी शुरू की है और अब तक 188 लोगों ने 12648 डालर का योगदान उसमें दिया है।

Trending Videos
लवदीप और शरणजीत के बीच झगड़ा हुआ था
युवक को भाई ने ही चाकुओं से गोद डाला
गांव के पूर्व सरपंच अविनाश कुमार ने बताया कि परिवार को अमेरिका में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से शरणजीत की मौत के बारे में जानकारी मिली। उन्हें बताया गया कि एक छोटे से मुद्दे पर लवदीप और शरणजीत के बीच झगड़ा हो गया और आवेश में लवप्रीत ने शरणजीत की छाती में चाकू घोंप दिया।
उसके दूसरे चचेरे भाई ने पुलिस को बुलाया और उसे अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वह दम तोड़ गया। अविनाश ने बताया कि लगभग 4 साल पहले बेहतर भविष्य के लिए अवसर तलाशने के लिए अमेरिका आया शरणजीत सिंह एक कार चालक के रूप में काम कर रहा था। वह 2013 में अमेरिका पहुंचा था।
उसका जुड़वां भाई लंदन में रह रहा है और और उनके कुलदीप सिंह और सुरजीत कौर शरण के बड़े भाई प्रिंस के साथ गांव में रहते हैं। मृतक के चाचा सुलिंदर सिंह (हत्यारोपी लवदीप के पिता) और उसकी पत्नी भी पहले अमेरिका में रह रहे थे और कुछ समय पहले भारत लौट आए थे।
तब से वह अपने दो चचेरे भाईयों के साथ वहां रहता था। अपने चचेरे भाई लवदीप के साथ उसके करीबी संबंध थे और वे अच्छे दोस्त थे।