फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brother And Sister Found Dead Under Suspicious Condition In Julana

बाथरूम में नहा रहे भाई-बहन की करंट लगने से मौत, परिजन बोले-तार गिरने से हुआ हादसा

Tue, 10 Sep 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Sep 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Brother And Sister Found Dead Under Suspicious Condition In Julana
प्रतीकात्मक तस्वीर

रविवार देर रात जुलाना के वार्ड नंबर 11 में संदिग्ध परिस्थितियों में नौ वर्षीय बच्ची और पांच साल के उसके भाई की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रात 11 बजे दोनों बच्चे बाथरूम में नहा रहे थे, तभी टब में बिजली का तार गिरने से दोनों करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं मामले की सूचना पड़ोसियों व पुलिस को सुबह दी गई है। परिजनों ने प्रशासन से पोस्टमार्टम नहीं करवाने की गुहार लगाई जिसके चलते दोनों बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जुलाना में रविवार देर रात मनजीत की पत्नी प्रियंका अपनी 12 वर्षीय बेटी खुशबू, नौ वर्षीय ईशा व पांच वर्षीय बेटे ईशान उर्फ लक्ष्य के साथ घर में मौजूद थी। खुशबू व प्रियंका टीवी देख रही थीं। इसी दौरान ईशा और ईशान नहाने के लिए बाथरूम में चले गए। काफी देर तक दोनों बच्चे नहीं लौटे तो प्रियंका बाथरूम में में जाकर देखा तो दोनों बच्चे बाथरूम में पड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम का एक्टेंशन बोर्ड भी गिरा पड़ा था। एक्टेंशन बोर्ड से बाथरूम में रखी वाशिंग मशीन चलाई जाती थी। इसी एक्टेंशन बोर्ड से करंट लगने से बच्चों की मौत हो गई। इस बारे में सुबह पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। 

कस्बे के लोगों ने एसएसपी से गुहार लगाई कि यह एक हादसा है, जिसमें बच्चों की जान गई है। वह अब बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते। एसएसपी ने कस्बे के लोगों की बात मान ली और बिना पोस्टमार्टम करवाए ही बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बच्चों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। परिजन एसएसपी से मिले और गुहार लगाई कि वह बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते। यह एक हादसा था जो हो गया। इसके बाद शवों को बिना पोस्टमार्टम करवाए ही परिजनों को सौंप दिया।-सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed