{"_id":"5b6306ac4f1c1bbd298b7703","slug":"bridegroom-absconding-on-wedding-day-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात के इंतजार में थी दुल्हन, हुआ कुछ ऐसा कि शादी वाले दिन फरार हो गया दूल्हा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात के इंतजार में थी दुल्हन, हुआ कुछ ऐसा कि शादी वाले दिन फरार हो गया दूल्हा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ एक साल तक दुराचार किया। जब दोनों के परिजनों को पता चला तो दोनों की शादी तय कर दी गई। शादी एक अगस्त को तय दी, लेकिन आरोपी शादी के दिन घर से भाग गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी बस स्टैंड पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज चांद अहीर ने बताया कि आरोपी कुलजीत सिंह के अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ एक साल से संबंध थे। लड़का शारीरिक संबंध बनाने के लिए लड़की को शादी का झांसा देता था। पिछले हफ्ते बात खुलने पर दोनों के परिवारों ने बैठकर शादी का फैसला लिया और शादी एक अगस्त को होनी तय हुई।
चांद अहीर ने बताया कि लड़की वालों ने शादी की सारी तैयारियां कर रखी थी। बारात न पहुंचने पर पता चला कि दूल्हा घर से भाग गया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी में दी जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चांद अहीर के मुताबिक आरोपी एक धार्मिक स्थल पर काम करता है।