फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bride refused to marry, arrested

मंडप में दुल्हन का शादी से इंकार, पहुंची 'ससुराल'

Sat, 27 Sep 2014 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Sat, 27 Sep 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
bride refused to marry, arrested

मंडप में 2 फेरे लेकर दुल्हन ने ऐन वक्त पर दूल्हे के साथ फेरे लेने से कर दिया इंकार। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो दूल्हे पक्ष ने पुलिस को शिकायत दे दी।

विज्ञापन


इसके बाद दुल्हन समेत तीन लोगों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। मामला पठानकोट का है।
विज्ञापन


शाहपुरकंडी क्षेत्र के गांव त्रेटी से बारात शुक्रवार को पठानकोट के सुंदरनगर आई थी। वधू पक्ष की ओर से एक पैलेस में शादी के कार्यक्रम का इंतजाम किया गया था। दोपहर बाद मंडप में फेरों की रस्म निभाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दो फेरे हुए थे कि दुल्हन ने आगे फेरे लेने से मना कर दिया। वह शोर मचाकर बाहर की तरफ भाग निकली। आखिरकार मामला पुलिस थाना डिवीजन नं.2 में पहुंचा। जहां दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई।

प्रेम प्रसंग के चलते उठाया ये कदम

bride refused to marry, arrested

मामले में खुलासा हुआ कि दुल्हन का एक अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध है। मगर परिवार के लोग उसकी शादी मामले से संबंधित शिकायतकर्ता से करा रहे थे। पुलिस ने दूल्हे की शिकायत पर दुल्हन समेत उसके पिता और एक मध्यस्थ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक 20 दिन पहले उनकी सगाई हुई थी। उस दौरान उसने लड़की को एक सोने की रिंग पहनाई थी। एक दिन पहले उसका शगुन आया था, जहां पर लड़के पक्ष की ओर से लड़की के दोनों भाइयों को 5-5 ग्राम की अंगूठी डाली गई थी। तय कार्यक्रम के तहत वर पक्ष बारात लेकर वधू पक्ष के यहां गया था।

शादी के दौरान युवती ने तीसरे फेरे के बाद बाकी फेरे लेने से मना कर दिया। साथ ही उसने परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक शादी न कराकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।

थाना डिवीजन नं.2 के एसएचओ सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed