'जेब ढीली करो, तुम्हारे हक में फैसला करा दूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडकांस्टेबल ने ऐसी शर्मनाक करतूत की, जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मामला हरियाणा के कैथल का है। यहां धोखाधड़ी के आरोपी से जज के नाम पर हेडकांस्टेबल ने आरोपी से पैसे मांगे। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी हेडकांस्टेबल पर केस दर्ज किया है।
जिस आरोपी से हेडकांस्टेबल ने पैसे मांगे, उस पर पूंडरी में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। आरोपी ने हेडकांस्टेबल के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड कर सीडी बनाई और उसे अदालत में पेश किया।
पुलिस को दी शिकायत में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हिमांशू सिंह ने कहा कि पूंडरी थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 107 में धारा 406,420, 506 आईपीसी के आरोपी राजेश कुमार से हेडकांस्टेबल रामनिवास ने रिश्वत की मांग की। आरोपी हेडकांस्टेबल ने उनके नाम पर आरोपी से पैसे मांगे और मामले का फैसला उसके हक में करवाने की बात कही।
आरोपी ने रिकॉर्ड की हेडकांस्टेबल से बातचीत
थाना सिविल लाइन में दर्ज इस पूरे प्रकरण को पुलिस द्वारा लगभग गोपनीय रखा जा रहा है। मामले की जांच डीएसपी टेकनराज कर रहे हैं। आरोपी हेडकांस्टेबल रामनिवास जिले की ही एक अदालत में ड्यूटी पर तैनात है।
अदालत ने पुलिस को इस मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश जारी किए। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 8 व 9 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
एफआईआर दर्ज करने से पूर्व पुलिस के आला अधिकारियों ने भी यह सीडी सुनी। सीडी में ऑडियो की रिकॉर्डिंग है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच की जा रही है।