{"_id":"576eaec64f1c1b5d48b486f4","slug":"brave-lady-fight-lonly-bike-snatchers-at-dabwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति का पहला तोहफा बचाने के लिए बदमाशों से अकेली भिड़ी 'मर्दानी'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति का पहला तोहफा बचाने के लिए बदमाशों से अकेली भिड़ी 'मर्दानी'
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)।
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
अपनी 62 वर्षीय मां सुमित्री के साथ 26 वर्षीय किरण बाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी 62 वर्षीय मां सुमित्री के साथ शॉपिंग कर घर लौट रही 26 वर्षीय किरण बाला ने बदमाशों का डटकर सामना किया। मामला, सिरसा के डबवाली कस्बे का है।
एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पर्स छीनकर ले गए। युवती ने बहादुरी दिखाई, उसने बदमाशों का विरोध किया, जब बदमाश पर्स लेकर फरार होने लगे तो उनका पीछा किया। हड़बड़ाहट में भरे बाजार बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई। बदमाश बैग फेंककर भागने लगे। युवती ने दुकानदारों के सहयोग से एक बदमाश को पकड़ लिया। दुकानदारों ने उसे खूब धुना और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने बताया के पर्स में उसके पति का पहला तोहफा रखा था, जिसके लिए वह उनसे भिड़ गई।
गांव सुकेराखेड़ा (डबवाली) की रहने वाली किरण बाला ने बताया कि उसकी शादी गांव पंजुआना (सिरसा) में हुई है। वह अपने मायके आई हुई है। शनिवार को अपनी मां के साथ शॉपिंग करने के लिए डबवाली के बाजार में आई थी। शॉपिंग के बाद दोपहर करीब एक बजे मां-बेटी एक रिश्तेदार से मिलने के लिए मेहता नगर में जा रही थीं। इसी दौरान सामने से एक बाइक आई जिस पर तीन युवक बैठे हुए थे। उनमें से एक ने किरण बाला से पर्स छीन लिया। युवती ने पर्स वापस खींचने का प्रयास किया।
बाइक तेज होने के कारण उसका जोर नहीं चला। लेकिन हिम्मत नहीं हारी। मेरा पर्स..., मेरा पर्स...चिल्लाते हुए वह बाइक के पीछे भाग खड़ी हुई। युवती को पीछे आते देख युवक घबरा गए। न्यू बस स्टैंड रोड पर उनकी बाइक स्लिप हो गई। बदमाश बाइक छोड़कर युवती का पर्स फेंककर पुन: भागने लगे। युवती का शोर सुनकर चौकन्ने हुए दुकानदार वीशू, जगरूप सिंह तथा ईशू ने भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया वहीं दो अन्य बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश को दुकानदारों ने जमकर धुना और मौके पर आए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज शमशेर सिंह तथा हवलदार राजेश कुमार को सौंप दिया। पकड़े गए युवक ने खुद को मलोट (पंजाब) का निवासी बताया।

पर्स को दिल से लगा लिया
बैग स्नैचिंग
- फोटो : फाइल फोटो
बदमाशों का पीछा करते हुए पहुंची किरण ने पर्स को उठाकर अपने दिल के साथ लगा लिया। किरण ने बताया कि पर्स में करीब पचास हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल और तीन से चार हजार रुपये नकद थे। उसके लिए पर्स अहम नहीं था, बल्कि मोबाइल जरूरी था। इसलिए नहीं कि वह महंगा है। बल्कि पति के प्यार का पहला तोहफा है। किरण कुछ माह पहले ही गांव पंजुआना निवासी विक्की के साथ शादी के बंधन में बंधी है। उपरोक्त मोबाइल पति ने मंगनी के दौरान उसे दिया था।
बिना नंबर की बाइक पर थे बदमाश
तीनों बदमाश बिना नंबर की बाइक पर थे। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद कर ली है। वहीं सवाल भी खड़ा हुआ है, जब शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस चालान पर चालान काट रही है। तब पुलिस की नजर में यह बाइक कैसे छूट गई?
किरण ने शिकायत दर्ज करवाई है। पर्स छीनकर भाग रहे एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बाइक भी बरामद कर ली है। बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-भूप सिंह, एएसआई, शहर थाना, डबवाली