{"_id":"585d2dcd4f1c1b3e4de3a36e","slug":"boys-killed-man-in-dispute-with-brother-in-law-at-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले का विवाद सुलझाने गए जीजे को काटा डाला, दोस्त पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले का विवाद सुलझाने गए जीजे को काटा डाला, दोस्त पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Fri, 23 Dec 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साले को परेशान करने वाले युवकों को समझाना जीजे का महंगा पड़ गया। युवकों ने उसे तेजधार हथियारों से काट डाला। युवकों ने जीजा के साथ आए तीन साथियों पर भी जानलेवा हमला किया। घटना पंजाब के बठिंडा की है। गांव देसू मलकाणा में यह वारदाज अंजाम दी गई। मृतक की पहचान बलकरण सिंह निवासी बहनीवाल के तौर पर हुई। वहीं सुखवीर सिंह, जगसीर सिंह और गुरु सूरज सिंह गंभीर घायल हो गए।
थाना रामां पुलिस ने मृतक के साले बलजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी मन्नू सिंह, काला सिंह और अजायब सिंह समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही उक्त तीनों आरोपी उसे दबाकर रखना चाहते थे। इसका वह विरोध करता था और इस बारे में उसने अपने जीजा बलकरण सिंह से बात की थी।
उसने बताया कि उसके जीजा अपने साथियों समेत बीते वीरवार को आरोपियों को समझाने आए थे। उसने बताया कि जब उसके जीजा अपने तीनों साथियों समेत गांव से वापस जा रहा थे तो आरोपियों ने दो कारों पर सवार होकर उसके जीजा की कार को घेर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उसके जीजा बलकरण सिंह की मौत हो गई, जबकि तीन साथी गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
वह बठिंडा के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं थाना रामां पुलिस के एएसआई मेजर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृतक के साले बलजीत सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।