{"_id":"583835bf4f1c1b262413d58b","slug":"boys-beaten-father-till-death-at-patiala-old-dispute-was-behind-this-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे बने पिता के कातिल, चाचा संग मिलकर पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे बने पिता के कातिल, चाचा संग मिलकर पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 25 Nov 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे ही पिता के कातिल बन गए। दो युवकों ने चाचा के साथ मिलकर अपने बाप को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना पंजाब के पटियाला की है। सदर समाना थाने के अधीन पड़ते गांव ढैठल में पुरानी रंजिश के चलते पिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
जांच अधिकारी सदर समाना थाने के इंचार्ज हरविंदर सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह (45) अपने खेतों में गया था। वहां खेतों के किनारे लगे नीम के पेड़ों की टहनियों को काटने को लेकर सतनाम सिंह का अपने चचेरे भाई बलविंदर सिंह, उसके दो बेटों शगुनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह और गांव के ही दो भाइयों परगट सिंह व भुपिंदर सिंह के साथ झगड़ा हो गया।
इससे गुस्साए बलविंदर सिंह और उसके बेटों और गांव के दो अन्य नौजवानों ने सतनाम सिंह के साथ काफी बुरी तरह से मारपीट की। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सतनाम सिंह व उसके चचेरे भाई के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जमीन के विवाद को लेकर दोनों पार्टियों के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े का क्रास केस दर्ज हो चुका है। इसके अलावा सतनाम सिंह ने आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ अपने खेतों से सरसों की चोरी का केस भी दर्ज कराया था।
पुलिस ने मरने वाले सतनाम सिंह के भाई सुच्चा सिंह के बयान पर आरोपियों बलविंदर सिंह, उसके बेटों और गांव के दोनों नौजवान भाइयों के खिलाफ हत्या व लड़ाई झगड़े का केस दर्ज कर लिया है। अभी सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस की ओर से तलाश की जा रही है।