{"_id":"5937da164f1c1bd52e8b456d","slug":"boy-threaten-girl-fiance-by-fake-facebook-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"FB की फेक आईडी बनाकर युवक ने किया ऐसा काम, लड़की के होश उड़ गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
FB की फेक आईडी बनाकर युवक ने किया ऐसा काम, लड़की के होश उड़ गए
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Wed, 07 Jun 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली फेसबुक आईडी बनाकर एक युवक ने ऐसा काम कर दिया कि लड़की के होश उड़ गए और उसके मंगेतर को झटका लगा। घटना पंजाब के अबोहर की है। पुलिस ने जाली फेसबुक आईडी बनाकर अपनी कॉलेज सहपाठी के मंगेतर को रिश्ता तोड़ने की धमकी देने वाले युवक को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता के मंगेतर को चेतावनी दी कि वह इसके साथ रिश्ता तोड़ दे नहीं तो 6 जून को वह ऐसा कुछ करेगा जिसे दुनिया देखेगी।
इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी अमरजीत सिंह मटवानी ने कहा कि पीड़िता के भाई ने दी शिकायत में बताया कि आरोपी राघव कुमार उसकी बहन के साथ पढ़ता है। उसकी बहन की शादी तय हो चुकी है, लेकिन राघव ने उसकी बहन की फेसबुक आईडी हैक कर ली। जो किसी भी समय उसका दुरुपयोग कर सकता है। इसके अलावा राघव ने उसकी बहन व उसके मंगेतर को भी यह रिश्ता तोड़ने की धमकी दी।
हालांकि इस बारे में 21 मई को पंचायत भी हुई थी, जहां पर आरोपी समेत उसके परिजनों ने लड़की के मंगेतर पक्ष से माफी मांगते भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया था। अब राघव यह रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में राघव व उसके पिता विजय कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। एसपी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के साथ दिए गए दस्तावेजों के आधार पर यह मामला दर्ज हुआ है।