{"_id":"5d5f9c138ebc3e6c1c117b8b","slug":"boy-raped-girl-accused-sister-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः अपनी ही सहेली को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर भाई से दुष्कर्म कराने वाली युवती गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधरः अपनी ही सहेली को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर भाई से दुष्कर्म कराने वाली युवती गिरफ्तार
Fri, 23 Aug 2019 01:26 PM IST
खुशबू गोयल
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ही सहेली को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर भाई से दुष्कर्म करवाने वाली युवती को थाना लांबड़ा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी भाई गुरविंदर सिंह अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जानकारी के अनुसार साल 2017 में आरोपी की बहन पीड़िता को बाजार जाने का कह कर अपने घर लेकर गई और वहां पर उसने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी।
विज्ञापन
इसके बाद अपने भाई गुरविंदर सिंह से दुष्कर्म करवा दिया था। साथ ही पीड़ित युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो भी बनाई गई थी। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। डर के मारे पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया और परेशान रहने लगी।
विज्ञापन
एक बार जब फिर से आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाया तो पीड़िता ने उसे मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें पीड़िता के मामा को व्हाट्सएप कर दी। इसके बाद पीड़िता के मामा ने तस्वीरों के बारे में पीड़िता के घरवालों को बताया।
विज्ञापन
घर पता चलने पर पीड़िता ने सारी कहानी अपनी दादी को बताई। इसके बाद दादी और दादा पीड़िता को साथ लेकर थाना लांबड़ा पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। थाना लांबड़ा के एसएचओ पुष्प बाली ने बताया कि पुलिस ने गुरविंदर सिंह और उसकी बहन के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी गुरविंदर की तलाश जारी है।