{"_id":"58f0e7f64f1c1bbb4ccf53cc","slug":"boy-killed-his-friend-for-his-sister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" दोस्त की बहन से बनाए संबंध, भाई को पता चला तो वो...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की बहन से बनाए संबंध, भाई को पता चला तो वो...
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग ने दोस्त की गोली मारकर हत्या की
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की बहन से एक शख्स ने संबंध बनाए, इसकी भनक भाई को लगी तो कोहराम मच गया। लुधियाना के जनकपुरी इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
गोली की आवाज सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद एसीपी डॉ. सचिन गुप्ता, थाना डिवीजन दो, थाना डिवीजन छह, डॉग स्कवाड की टीम, फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच के दौरान मृतक की पहचान जनकपुरी इलाके के रहने वाले अजय कुमार (23) के तौर पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अजय की हत्या का आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल करने वाला देसी कट्टा बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक अजय कुमार मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला गोंडा का रहने वाला था। यहां पर वह किराए के कमरे में रहता था और वह सब्जी की रेहड़ी लगाता था। आरोपी के साथ उसकी अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे से पैसे का लेन देन भी करते थे।
जिस कारण दोनों का एक दूसरे के कमरे में आना जाना था। जानकारी के अनुसार अजय के आरोपी की बहन के साथ संबंध भी थे। इसके बारे में आरोपी को पता चल गया था। उसने अजय को ऐसा न करने के लिए भी कहा था, लेकिन अजय नहीं माना।

मृतक का ही कट्टा छीन कर मार दी गोली
सदमे में परिवार
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों से आरोपी और अजय के बीच पैसे के लेन देन को भी लेकर कहासुनी हो रही थी। शुक्रवार सुबह दोनों को उनके दोस्त गुड्डू ने बातचीत के लिए बुला लिया। इस दौरान अजय कट्टा साथ में लेकर आया था। बात करते हुए अजय और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई।
मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद अजय ने कट्टा निकाला तो आरोपी ने कट्टा छीन कर उसे ही गोली मार दी और वहां से भाग गया। हत्या के बाद गुड्डू घबरा गया और उसने काफी समय तक किसी को कुछ बताया ही नहीं। काफी देर बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
अजय लखनऊ से लाया था देसी कट्टा : एसीपी
एसीपी डॉ. सचिन गुप्ता ने कहा कि जांच के दौरान अभी तक यह सामने आया है कि जिस कट्टे से हत्या हुई है, वह अजय ही लखनऊ से लाया था। वह इसे कितने का और किस लिए लाया था यह अभी पता नहीं चला है।
अजय जब आरोपी से बात करने गुड्डू के घर गया था तो वह कट्टा साथ लेकर गया था। जहां मारपीट के दौरान आरोपी ने उसका कट्टा छीन कर हत्या कर दी। गुड्डू ने इस बारे में सब कुछ छुपाया है। पुलिस अब एक्सपर्ट्स से राय लेकर गुड्डू पर भी कार्रवाई कर सकती है।