{"_id":"58b6b2eb4f1c1b5d1c830f31","slug":"boy-killed-and-dead-body-cut-in-pieces-also-burnt-in-garbage-at-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः युवक की हत्या करके शव के कर दिए टुकड़े चार, कूड़े में जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः युवक की हत्या करके शव के कर दिए टुकड़े चार, कूड़े में जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 01 Mar 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। युवक की हत्या करके उसके शव के चार टुकड़े कर दिए गए और फिर शव को जला दिया गया। वारदात काकोवाल रोड इलाके में होलिपथ स्कूल के सामने वाली गली में अंजाम दी गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाकर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पता चला है कि शव का सिर, धड़ और दोनों टांग अलग-अलग थी। स्कूल के पास ममता एम्ब्रॉइडरी के मालिक ज्ञान चंद ने बुधवार सुबह जब दुकान खोली तो गंदी दुर्गंध के चलते आसपास तलाश तो शव को देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिस जगह शव मिला है, वहां उस प्लाट में इलाके के लोग कूड़ा फेंकते है।
यहां कूड़े को हर रोज आग लगायी जाती है। लेकिन ज्ञान का कहना है कि आज यहां जो आग लगी हुई थी, उसे दो दिन पहले लगाया गया था। वहीं इससे आज दुर्गंध आ रही थी। पुलिस को शक है कि शव 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र करीब 22 साल बतायी जा रही है। अब मामले में पुलिस लापता लोगों की सूची खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग लग सके।