फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy Commits Suicide due to Mother Insult in Dispute with Other Boys

मां की बेइज्जती से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सभी आरोपी फरार, चार के खिलाफ केस

Fri, 05 Apr 2019 12:01 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 05 Apr 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Boy Commits Suicide due to Mother Insult in Dispute with Other Boys
सांकेतिक तस्वीर
अपनी मां की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाया और युवक अक्कू (22) ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मृतक की मां के बयान पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना मोहाली के खरड़ की है। आरोपियों की पहचान रिंकू, बंटी, रामा उर्फ सेठी व सुरिंदर उर्फ गुलगला के रूप में हुई है। सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। रूपा निवासी बंगाला बस्ती मुंडी खरड़ ने पुलिस को बताया कि उसका पति कबाड़ की दुकान करता है और वह भी अपने पति के काम में उसकी मदद करती हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात को जब वह अपनी दुकान पर बैठी थीं तो उसने मोहल्ले में लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनीं। इसी दौरान उसकी भतीजी ने आकर बताया कि उसके बेटे के साथ कुछ लड़के झगड़ा कर रहे हैं। रूपा ने जब जाकर देखा तो कुछ लड़के उसके बेटे अक्कू के साथ बुरी तरह मारपीट कर रहे थे। रूपा जब अपने बेटे को बचाने लगी तो आरोपियों ने उसे धक्का मारा और उसकी कमीज फाड़ दी। रूपा ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। रूपा ने बताया कि वह हमलावरों को अच्छी तरह जानती है और सभी आरोपी उसके मोहल्ले में ही रहते हैं।
विज्ञापन


रूपा ने बताया कि इसके बाद वह अपने लड़के को लेकर घर आ गई। कुछ देर बाद उसका लड़का मकान की ऊपरी मंजिल पर चढ़ गया। जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो उसने ऊपर जाकर देखा कि अक्कू ने फंदा लगा लिया था। उसने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिक्रयोग है कि मोहाली जिले में यह अपनी तरह का पहला मामला है। जब किसी युवक ने इस तरह जान दी हो। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed