फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy arrested with answer key of staff selection commission exam

SSC एग्जाम में आंसर की के साथ दबोचा गया युवक

Tue, 17 Nov 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Nov 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
boy arrested with answer key of staff selection commission exam

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा में एग्जामिनर ने एक युवक को आंसर-की के साथ पकड़ा। आंसर-की की जांच की गई तो उस पर सभी सवालों के जवाब लिखे हुए थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये जवाब सही हैं या नहीं, लेकिन एग्जामिनर की शिकायत पर पुलिस ने रेवाड़ी निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया। मामले के अनुसार सेक्टर-39 के गवर्नमेंट स्कूल में रविवार को एसएससी की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एग्जामिनर ने एक युवक को एक पर्ची के साथ पकड़ा। उसकी जांच की गई तो उसमें परीक्षा में आए सवालों के जवाब लिखे गए थे।
विज्ञापन


मामला संदिग्ध लगने पर एग्जामिनर ने सेंटर इंचार्ज को इसकी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। दीपक कुमार रेवाड़ी की तहसील कोसली के गांव कपूरथला का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुराली से आया था युवक पर्ची देने:
सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां पुलिस ने कोर्ट से उसका तीन दिन का रिमांड मांगा। इसके लिए पुलिस ने दलील दी कि दीपक के पास परीक्षा शुरू होने से पहले करीब 1:30 बजे कुराली निवासी एक युवक आया था। उसने उसे यह आंसर-की दी थी।


पुलिस को उसकी गिरफ्तारी करनी है और साथ ही यह पता करना है कि उसके पास आंसर-की कहां से आई। पुलिस की दलील के बाद कोर्ट ने पुलिस को आरोपी का दो दिन का रिमांड दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed