{"_id":"5cc340571f803f34e704bb97d2d36a31","slug":"born-a-daughter-man-killed-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक, बेटी पैदा हुई तो मार डाला बीवी को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक, बेटी पैदा हुई तो मार डाला बीवी को
अमर उजाला, अबोहर
Updated Thu, 26 Dec 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलका बल्लूआना के गांव नारायणपुरा में एक व्यक्ति ने बेटी पैदा होने पर पत्नी की हत्या कर दी। शव को राजस्थान के गांव सिलवाला टिब्बी ले जाकर खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
रिश्तेदार की सूचना पर मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। थाना बहाववाला पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
राजस्थान के कस्बा विजयनगर के गांव 18-एसएसडी निवासी पप्पा सिंह पुत्र बलबीर सिंह के अनुसार उसकी बहन आशा रानी की दूसरी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व गुरुसर निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन
गुरप्रीत का भी पहले तलाक हो चुका है। आशा रानी से विवाह के बाद गुरप्रीत सिंह हलका बल्लूआना के गांव नारायणपुरा में रहने लगा।
उसने बताया कि करीब 20 दिन पहले ही आशा रानी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद से ही गुरप्रीत सिंह उससे मारपीट करने लगा।
गुरप्रीत नहीं चाहता था कि वह बेटी का बाप बने। पप्पा सिंह के अनुसार 22 दिसंबर की रात गुरप्रीत सिंह ने उसकी बहन की हत्या कर दी।
साथ ही शव को चुपके से एक टेंपो में रखकर अपने भाई के गांव सिलवाला टिब्बी राजस्थान ले जाकर अकेले ही जलाने की कोशिश की।
इसी दौरान सिलवाला टिब्बी में रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने सारी घटना की जानकारी उसको दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
थाना बहाववाला पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। मामले मृतका के भाई की शिकायत के बाद गुरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।