रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से मिला बम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आने वाली मेरठ पैसेंजर ट्रेन में बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे बम मिलने से दहशत फैल गई। जीआरपी ने थैले में रखे बम को ट्रेन से निकालकर प्लेटफार्म पर रख दिया और प्लेटफार्म-2/3 को खाली करवाया।
तीन घंटे बाद गुड़गांव से पहुंची बम स्क्वॉयड टीम ने डिफ्यूज कर बड़े हादसे को टाल दिया। मेरठ कैंट से चलकर पैसेंजर (संख्या 54421) दोपहर करीब ढाई बजे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से मेरठ के लिए रवाना होने के लिए तैयार खड़ी थी।
इसी दौरान एक युवक टिकट लेने का बहाना कर ट्रेन से उतरा और साथ बैठे युवक को थैले का ध्यान रखने को कहा। काफी देर तक भी वह वापस नहीं आया और ट्रेन के चलने का समय हो गया।
युवक की चुस्ती से टला बढ़ा हादसा
रेल में बैठे युवक को कुछ आशंका हुई। युवक ने बैग में देखा तो लाल पॉलीथिन में कोई तार लगी घड़ीनुमा चीज दिखाई दी। युवक ने स्टेशन पर मौजूद जीआरपी एएसआई सुरेश और रामनिवास को जानकारी दी।
आनन-फानन में टीम ने बोगी से थैला बाहर निकाला और स्टेशन पर मौजूद प्याऊ के पास रखते हुए एहतियातन प्लेटफार्म 2 और 3 को तुरंत खाली कराया दिया। सुरक्षा के लिहाज से एक से 4 नंबर प्लेटफार्म पर अवरोधक लगा दिए।
इस दौरान आने वाली ट्रेनों को भी रोक दिया गया। एसपी हामिद अख्तर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शाम करीब साढे़ छह बजे बम स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंची और मौरंग की बोरी लगाकर बम डिफ्यूज किया गया। पुलिस ने एहतियातन चौकसी बढ़ा दी है।