फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bmw car used to kill himachal cm virbhadra singh nephew akanskh sen

अकांक्ष हत्याकांड: कार के दो टायरों पर मिले खून के निशान, छापेमारी जारी

Wed, 22 Feb 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Feb 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
 bmw car used to kill himachal cm virbhadra singh nephew akanskh sen
akansh
हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या में इस्तेमाल बीएमडब्ल्यू की पुलिस ने मैकेनिकल जांच करवाई। मंगलवार को सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में सीएफएसएल विशेषज्ञों की टीम ने पहुंचकर कार की पूरी बारीकी से जांच की। कार के दो टायरों पर खून के कुछ पुराने निशान मिले हैं। 
विज्ञापन


बीएमडब्ल्यू की जांच सीएफएसएल की पांच सदस्यीय टीम ने की। कार की हर एंगल से वीडियोग्राफी की गई। लेफ्ट साइड बंपर से सफेद रंग उतरा हुआ मिला। सीएफएसएल टीम ने बंपर के उस हिस्से से कुछ नमूने भी लिए। टीम जांच करेगी कि यह डेंट व उतरा हुआ पेंट कितने दिन पहले का है और यह कैसे उतरा।
विज्ञापन


वहीं विशेषज्ञों ने पाया कि गाड़ी के आगे का हिस्सा अंदर मुड़ा हुआ है। टायर के बीच जमा मिट्टी के नमूने भी सीएफएसएल ने एकत्रित किए। सीएफएसएल टीम को गाड़ी के बाईं तरफ के आगे व पीछे के टायरों पर कुछ पुराने जमा हुए खून के निशान मिले हैं। सीएफएसएल ने वो नमूने भी लिए हैं। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने सीएफएसएल टीम से जल्दी रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जल्द पकड़ा जाएगा रंधावा

 bmw car used to kill himachal cm virbhadra singh nephew akanskh sen
Akansh Murder - फोटो : File Photo
जल्द पकड़ा जाएगा रंधावा
मंगलवार को भी पुलिस की टीमों ने पंजाब व हरियाणा में मामले के  मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा की तलाश में छापेमारी की, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया। सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन की एसएचओ पूनम दिलावरी ने कहा कि पुलिस टीमें रंधावा की तलाश कर रही हैं। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की खबर दी जाएगी।

वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने बलराज के किसी करीबी को काबू किया है और उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर रही है और बुधवार तक उसको गिरफ्तार किया जा सकता है।

अकांक्ष सेन को 9 फरवरी को सुबह सेक्टर-9 स्थित कोठी नंबर 165 के सामने बीएमडब्ल्यू से कुचलकर बलराज सिंह रंधावा और हरमेहताब सिंह फरीद फरार हो गए थे। हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया था, जबकि कार मंडी गोबिंदगढ़ से बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed