फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bloody clash, murder of 2 young man by shoot

हथियारबंद युवकों ने बरसाईं गोलियां, 2 की मौत

Sun, 16 Nov 2014 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/तलवंडी साबो
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/तलवंडी साबो Updated Sun, 16 Nov 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
bloody clash, murder of 2 young man by shoot

दो गाड़ियों में आए करीब 12 हथियारबंदों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 2 लोगों की हत्या कर दी। वहीं एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना बठिंडा/तलवंडी साबो में शनिवार रात की है।

विज्ञापन


मौके पर एकत्रित भीड़ ने गुस्से में आकर आरोपियों की गाड़ी को आग लगा दी और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तलवंडी साबो पुलिस ने फायरिंग करने वाले मन्ना ग्रुप के 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले जसवीर सिंह पुत्र जोगेंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 तलवंडी साबो ने बताया कि कुछ समय पहले तलवंडी साबो निवासी मनप्रीत सिंह मन्ना ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ताया के पोते प्रगट सिंह पुत्र नच्छत्तर सिंह निवासी तलवंडी साबो का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रगट सिंह ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन बठिंडा में मामला दर्ज करवाया था और वह इसी की रंजिश रखता था।

रिवॉल्वर और पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

bloody clash, murder of 2 young man by shoot

जसवीर ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे वह अपने भाई अंग्रेज सिंह के साथ अपने घर के बाहर अपने ताया जरनैल सिंह के लड़के नच्छत्तर सिंह से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान उनके पास बलवीर सिंह भी आ गया। जसवीर के अनुसार जब वे बातचीत में मशगूल थे तभी काले रंग की स्कोडा व सफारी गाड़ी उनके पास आकर रूकी। इसमें से मनप्रीत सिंह, राज सिंह, मनप्रीत सिंह मन्ना, बलदेव सिंह निवासी गाटवाली, प्रदीप सिंह, पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी का बेटा सतिंदर सिंह निवासी तलवंडी साबो अपने तीन साथियों के साथ उतरे।

उनके हाथों में रिवॉल्वर और पिस्टल थे। आते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नच्छत्तर सिंह व अंग्रेज सिंह गंभीर घायल हो गए। इस दौरान भीड़ को देखकर आरोपी फायर करते हुए अपनी एक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए और गुस्से में आई भीड़ ने आरोपियों की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

वारदात वाली जगह पर पुलिस के एक घंटा देरी से पहुंचने पर भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। घायलों को तलवंडी साबो के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से अंग्रेज सिंह को सरकारी अस्पताल बठिंडा व नच्छत्तर सिंह को मैक्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया।

नच्छत्तर की हालत को गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी  आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर राज सिंह, मनप्रीत सिंह व सतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे थाना तलवंडी साबो के एसएचओ गुरशेर सिंह ने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed