फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blast in gas tanker, 6 dead, 100 Unconscious

अमोनिया भरे टैंकर में धमाका, 6 मरे, 100 घायल

Sat, 13 Jun 2015 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 13 Jun 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
blast in gas tanker, 6 dead, 100 Unconscious

पंजाब के लुधियाना में आज तड़के अमोनिया से भरे टैंकर में धमाका हो गया और गैस का रिसाव होने लगा। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। गैस रिसाव के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग बेहोश हो गए।

विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र के लोग भी प्रभावित हुए। इनमें से कुछ को सांस लेने में तो कुछ को आंखों में जलन की परेशानी हुई। हादसा लुधियाना से 25 किलोमीटर दूर दोराहा रोड पर हुआ।
विज्ञापन


शवों को लुधियाना के अस्पताल भेज दिया गया है, वहीं बेहोश लोगों को दोराहा, खन्ना और लुधियाना के कुछ अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाके के प्रभावित लोगों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात की ओर जा रहा था टैंकर

blast in gas tanker, 6 dead, 100 Unconscious

मिली जानकारी के अनुसार, अमोनिया गैस से भरा टैंकर गुजरात की ओर जा रहा था। देर रात दोराहा फ्लाईओवर के पास टैंकर में धमाका हो गया और गैस का रिसाव होने लगा। देखते-देखते आसपास लोगों की हालत बिगड़ने लगी।

हादसे की सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान  चलाया। हादसे के कारण 6 लोग मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। आनन-फानन में बेहोश लोगों को अस्पताल ले जाया गया। अगर कुछ देर और हो जाती तो उन सभी की जान जा सकती थी।

पुलिस ने तुंरत आसपास का इलाका खाली कराया। घरों से लोगों को दूसरी जगहों पर भेजा गया। कुछ की हालत खराब थी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा प्रबंधों की कमी के कारण कोई भी टैंकर तक नहीं पहुंच पाया। ऐसे में फायर बिग्रेड की गाड़ियां मंगवाकर गैस रिसाव पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed