{"_id":"99ce46faca37ab8f2e6f1baf582ba3a2","slug":"blast-in-gas-cylinder-5-family-members-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, परिवार के 5 सदस्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, परिवार के 5 सदस्य घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 23 Apr 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
गांव शाहीमाजरा में बुधवार को दो गैस सिलेंडर फटने से एक महिला व उसके चार बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जीएमसीएमच-32 में भरती करवाया गया है। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भयंकर था कि घर के दो कमरों की दीवारें भी गिर गई।
हादसा मंगलवार रात को हुआ। जब कौशल्या नाम की महिला का पड़ोसी राजू अपने किराए के कमरे में गैस के बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में गैस भर रहा था। तभी अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से बाद साथ में पड़ा दूसरा भरा हुआ सिलेंडर भी इस की चपेट में आकर फट गया।
दोनों सिलेंडरों के फटने से जबरदस्त धमाका हुआ। इसमें सामने पड़ोस में इसी इमारत में किराए के मकान में रह रही कौशल्या नाम की महिला के दो कमरों की दीवारें गिर गईं।
विज्ञापन
सिलेंडरों से निकली आग के कारण हादसे में कौशल्या व उसके चार बच्चे सावित्री (9 वर्ष), मीनाक्षी (8 वर्ष), ईशाक (10 वर्ष) और दीपा (7 वर्ष) बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल अवस्था में पांचों को सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। वहीं, उक्त व्यक्ति वहां से मौका पाकर अपना सामान लेकर फरार हो गया।
राजू नाम का व्यक्ति पिछले लंबे समय से किराये का कमरा ले कर सिलेंडर से छोटे सिलेंडर भरने का गैरकानूनी काम करता था।