{"_id":"973a2d8024c67946483b12f594d45f76","slug":"bjp-spreading-communal-tension-by-wats-app-bajwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वट्स ऐप के जरिए भाजपा फैला रही सांप्रदायिक तनाव'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'वट्स ऐप के जरिए भाजपा फैला रही सांप्रदायिक तनाव'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Apr 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले मैसेज भेज रहे हैं।्र
विज्ञापन
उन्होंने चुनाव आयोग से भाजपा उम्मीदवार विनोद खन्ना और भाजयुमो पठानकोट के उप-प्रधान संजय शर्मा की शिकायत करते हुए दोनों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
बाजवा ने शिकायत में कहा है कि संजय शर्मा ने अपने मोबाइल द्वारा खन्ना की सहमति से वट्स ऐप के जरिए एक मैसेज भेजा था।
यह मैसेज 15 अप्रैल को एक मोबाइल फोन पर रिसीव हुआ। इस मैसेज को वट्स ऐप पर तेजी फैलाया जा रहा है।
बाजवा ने मैसेज का ब्यौरा भी आयोग को भेजा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हुई एक घटना का हवाला देते हुए हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की गई है। साथ ही कहा है कि इस मैसेज को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा फैलाया जाए।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि एक झूठी कहानी पर तैयार किए इस मैसेज के जरिए दो संप्रदायों के बीच घृणा पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे चुनाव में एक धर्म के वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके।
विज्ञापन
यह न सिर्फ देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है, बल्कि अपराध होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाए।