{"_id":"61e169744f368f11f805cdca","slug":"bjp-leader-gurdeep-gosha-received-death-threats-from-europe","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: शिअद छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले गुरदीप गोशा को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना: शिअद छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले गुरदीप गोशा को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी
Fri, 14 Jan 2022 05:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:53 PM IST
सार
लुधियाना में भाजपा नेता गुरदीप गोशा को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम मनदीप बताया है। भाजपा नेता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी है।
विज्ञापन
गुरदीप गोशा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों शिरोमणि अकाली दल को छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले गुरदीप गोशा को अब यूरोप से जान से मारने की धमकी मिलनी शुरू हो चुकी है। उन्हें भाजपा के पक्ष में प्रचार करने से मना किया जा रहा है, ऐसा नहीं करने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यहां तक धमकी देने वाले ने फोन को पुलिस कमिश्नर के पास ले जाकर उन्हें रिकॉर्डिंग सुनाने तक की बात कही है। इस मामले को लेकर गोशा ने पुलिस कमिश्नर के पास लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में गोशा ने बताया कि वह बीते कई वर्षों से शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। 11 जनवरी को वह शिअद के सभी पदों से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 13 फरवरी को दोपहर उनके फोन पर पहले एक कॉल आई लेकिन वह किसी कारण उसे उठा नहीं सके थे।
विज्ञापन
4:10 बजे दोबारा उन्हें उसी नंबर से कॉल आई। जैसे ही उन्होंने फोन उठाया तो कॉल करने वाले ने अपना नाम मनदीप सिंह बताया और कहा कि वह यूरोप से बोल रहा है। उसने साफ कहा कि अगर भाजपा के पक्ष में प्रचार किया तो उसे और समर्थकों को मार दिया जाएगा। उसे व्हाट्सएप से और प्राइवेट नंबर से कॉल आ रही है। उन्होंने इस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन